Skip to main content

ताजा खबर

स्टार स्पिनर R Ashwin ने तीन विकेट लेकर अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे

Ashwin (Source X)

भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन तीन विकेट लेने के बाद अपने शानदार टेस्ट करियर में एक और स्पेशल लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। अश्विन ने 16 ओवरों में 3/63 के आंकड़े दर्ज किए, उन्होंने रचिन रवींद्र (4), ग्लेन फिलिप्स (26) और विल यंग (51) को आउट किया।

अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत अश्विन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन के नाम 6 मैचों में 41 विकेट हैं, जिसमें तीन विकेट हॉल और एर 10 विकेट हॉल मौजूद है। वह दिग्गज अनिल कुंबले से आगे निकल गए हैं। इस मैदान पर कुंबले ने अपने करियर में सात मैचों में 38 विकेट लिए थे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद R Ashwin ने दिया बड़ा बयान

तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अश्विन को विकेट नहीं मिला था। दूसरी पारी में उन्होंने मैच में रचिन रविंद्र का विकेट लिया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने सीरीज की पहली पांच पारियों में 51.33 की औसत से सिर्फ छह विकेट लिए थे। अश्विन ने जियो सिनेमा पर इंटरव्यू में दिनेश कार्तिक से कहा ,‘‘ हमें उनकी पारी का अंत करना होगा। इस पारी में बचाया गया हर रन अहम है। इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं है । हमें बहुत अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।’’

अश्विन ने कहा ,‘‘ मुझे लगा था कि और उछाल होगी। यहां काफी धीमी उछाल है जबकि मुंबई की पिच ऐसी नहीं होती। मैच दो हिस्सों में बंट गया है। एक पवेलियन छोर और दूसरा छोर और दोनों की प्रकृति अलग है। ड्रेसिंग रूम की तरफ से गेंदबाजी करने पर यह सपाट है और उछाल बहुत कम है।’’

दूसरी पारी में उन्होंने पहले रचिन रवींद्र को स्टंप आउट करवाया। अनुभवी स्पिनर को इसके अलावा विल यंग की बेशकीमती विकेट भी मिली, जो उनकी कैरम बॉल को पढ़ने में भी असफल रहे और उनको अपना तीसरा विकेट दे दिया। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले दिन 14 ओवरों में 0/47 का रिकॉर्ड बनाते हुए कोई विकेट नहीं लिया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...