Skip to main content

ताजा खबर

स्कॉटलैंड ने 2026 T20 WC खेलने के लिए ICC का इनविटेशन किया स्वीकार, भारत के लिए रवाना होगी टीम

स्कॉटलैंड ने 2026 T20 WC खेलने के लिए ICC का इनविटेशन किया स्वीकार, भारत के लिए रवाना होगी टीम

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X)

स्कॉटलैंड ने आईसीसी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की पुष्टि कर दी है। बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद स्कॉटलैंड को यह बड़ा और थोड़ा चौंकाने वाला मौका मिला है। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने साफ किया है कि उनकी टीम जल्द ही भारत के लिए रवाना होगी ताकि स्थानीय परिस्थितियों में खुद को ढाल सके।

दरअसल, शुक्रवार को दुबई में आईसीसी की एक अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने की। इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल किया जाएगा।

बांग्लादेश ने पहले ही आईसीसी को यह सूचित कर दिया था कि वह भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया और कहा कि उनकी चिंताओं को पूरी तरह से दूर नहीं किया गया।

आईसीसी रैंकिंग के दम पर स्कॉटलैंड की एंट्री

आईसीसी ने बांग्लादेश को सुरक्षा मंजूरी भी दी और उन्हें फैसले पर दोबारा सोचने का समय दिया, लेकिन BCB अपने रुख पर अड़ा रहा। ऐसे में आईसीसी के पास स्कॉटलैंड को आमंत्रित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

आईसीसी रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को यह मौका मिला, भले ही वह सीधे यूरोपीय क्वालिफायर के जरिए नहीं आया था। अब स्कॉटलैंड को ग्रुप C में रखा गया है, जहां उसका सामना वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, इटली और नेपाल से होगा। ग्रुप स्टेज में स्कॉटलैंड अपने तीन मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में और एक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा। यह स्कॉटलैंड का कुल मिलाकर छठा टी20 वर्ल्ड कप होगा।

क्रिकेट स्कॉटलैंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रुडी लिंडब्लेड ने कहा कि उन्हें आईसीसी से आमंत्रण मिला और उन्होंने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने इसे खिलाड़ियों के लिए वैश्विक मंच पर खुद को साबित करने का शानदार मौका बताया, साथ ही यह भी माना कि यह अवसर कुछ असामान्य परिस्थितियों में मिला है।

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी थी और इंग्लैंड को भी मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के कारण इंग्लैंड सुपर आठ में पहुंच गया था। अब एक बार फिर स्कॉटलैंड से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

আরো ताजा खबर

“क्या वह लंबी रेस का घोड़ा बन पाएगा?” – कपिल देव ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के सामने रखी बड़ी चुनौती

Kapil Dev sets challenge for Vaibhav Sooryavanshi (image via X) भारत के सबसे पहले वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव ने टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए उन्हें...

25 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup 226: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने 38 रनों से शानदार जीत हासिल की, सेमीफाइनल में की जगह पक्की...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया से अलग ड्रेसिंग रूम करेंगे इस्तेमाल, जानिए क्या है ICC का नियम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस दौरे के दौरान...

संदीप पाटिल बने मुंबई क्रिकेट टीम के नए मेंटर, 50 साल बाद मिला यह खास मौका

Sandeep Patil (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य संदीप पाटिल की मुंबई क्रिकेट में वापसी हो गई है। मुंबई...