
Saurabh Netravalkar (Pic Source X)
सौरभ नेत्रवलकर ने लिया 14 साल का बदला : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इस मैच में अमेरिकी प्लेयर्स ने 2009 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया। मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला, जिसमें अमेरिका ने पाकिस्तान पर 5 रन से शानदार जीत हासिल की। अमेरिकी टीम की इस जीत में भारतीय मूल के खिलाड़ी सौरभ नेत्रवलकर ने अहम भूमिका निभाई।
सौरभ नेत्रवलकर के प्रदर्शन ने भारतीय प्रशंसकों को खुश किया
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सौरभ का प्रदर्शन देखकर भारतीय फैंस काफी खुश हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में नेत्रवलकर ने महज 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लेकर बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद, सौरभ ने अमेरिका के लिए सुपर ओवर फेंका और पाकिस्तान को 13/1 पर रोककर अपनी टीम को 5 रनों से रोमांचक जीत दिलाई। अब फैंस सोशल मीडिया पर सौरभ के कुछ पुराने वीडियो वायरल कर रहे हैं।
सौरभ नेत्रवलकर ने पाकिस्तान से लिया 14 साल पुराना बदला
14 years later, he finally beats Pakistan 🥹💙 pic.twitter.com/vP5kyw0Y28
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) June 6, 2024
14 years later, Saurabh Netravalkar helps his side beat Pakistan at a Cricket World Cup… 👏🏻👏🏻 pic.twitter.com/1O8Qq0uRrp
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 6, 2024
अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारत के लिए खेल चुके हैं। 23 जनवरी 2010 को पाकिस्तान ने अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में भारत को 2 विकेट से हराया था। उस मैच में भारत के लिए सौरभ खेले थे। साल 2010 अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में भारत के लिए सौरभ ने 5 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया था। सौरभ पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत नहीं दिला सके थे।
सौरभ नेत्रवलकर ने चुकता किया पुराना हिसाब-किताब
सौरभ ने अब पाकिस्तान से 14 साल पुराना बदला ले लिया है। हालांकि सौरभ नेत्रवलकर ने अमेरिका के लिए खेलते हुए पाकिस्तान को हराने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन उनके प्रदर्शन से भारतीय प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। सौरभ नेत्रवलकर ने 2010 अंडर-19 विश्व कप के दौरान केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और संदीप शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला है। 2010 अंडर-19 विश्व कप में सौरभ नेत्रवलकर 9 विकेट के साथ भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
If Saurabh Netravalkar, who had figures of 2-18 and bowled USA to victory in the super over vs Pakistan, wasn’t disgustingly talented enough — ( He is an engineer at Oracle and an MS in CS from Cornell University.) he’s also a damn fine ukelele player. (video from his insta) pic.twitter.com/vEErMccyXX
— jonathan selvaraj (@jon_selvaraj) June 6, 2024
Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’
Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

