Skip to main content

ताजा खबर

सैम कोंस्टास के साथ विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने विराट को बनाया अपना निशाना, उनको कहा ‘जोकर’

Virat Kohli (Photo Source: X)

विराट कोहली दुनिया में जहां भी जाते हैं, वहां उन्हें अपने फैंस से भरपूर प्यार मिलता है। भारत की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के लिए जब भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी तब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली के लिए लिखा था “किंग की वापसी”।

लेकिन पिछले दो दिनों में विराट कोहली के प्रति ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। दरअसल मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के सैम कोंस्टास के बीच विवाद देखने को मिला जिसके बाद अब भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियन मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। वहां की मीडिया ने विराट को clown kohli यानी जोकर कोहली करार दिया।

ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने जमकर की Virat Kohli की आलोचना

दरअसल बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन सैम कोंस्टास जब अपने डेब्यू मैच में एक तूफानी पारी खेल रहे थे, तब उस समय विराट कोहली ने सैम कोंस्टास को कंधे से टक्कर मारी। इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी बातें भी हुई। हालांकि, अंपायर और उस्मान ख्वाजा ने मामला को शांत करवाया। इस रवैए के लिए आईसीसी ने विराट कोहली पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट भी उनको दिया।

“Clown Kohli” Controversy Rocks BGT!

▶️ Aussie newspaper mocks Kohli as “Clown Kohli” with joker-nose image.

▶️ Kohli’s shoulder barge with debutant Sam Konstas sparks backlash.

▶️ Ex-players call his behavior “unnecessary.”

▶️ Social media divided: deliberate or accidental?… pic.twitter.com/kpuGfpnEy4

— Sneha Mordani (@snehamordani) December 27, 2024

इस घटने के बाद दिनभर ऑस्ट्रेलिया की मीडिया, उनके फैंस और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स ने विराट कोहली की आलोचना की। वहीं बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की सुबह ऑस्ट्रेलिया की मीडिया  ने विराट को अपना निशाना बनाया। यहां तक कि विराट को clown kohli यानी जोकर कोहली करार दिया। एक दूसरे मीडिया हाउस ने विराट कोहली को क्राई बेबी का दर्जा दिया।

गुरुवार 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन हुई घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई अखबार ‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ ने पूर्व भारतीय कप्तान को बुरी तरह से अपमानित करते हुए शीर्षक दिया – ‘जोकर कोहली।’ “भारतीय ‘सूक’ की युवा खिलाड़ी के स्वप्निल टेस्ट पदार्पण में दयनीय टक्कर के लिए आलोचना।” आपको बता दें तस्मानिया की एरिया में ‘सूक’ का मतलब कायर व्यक्ति होता है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...