Skip to main content

ताजा खबर

सेलेक्शन मीटिंग में हुई खूब बहस! सूर्या को कप्तान बनाने से पहले हुए जमकर ड्रामा, प्लेयर्स को किया गया था कॉल

सेलेक्शन मीटिंग में हुई खूब बहस! सूर्या को कप्तान बनाने से पहले हुए जमकर ड्रामा, प्लेयर्स को किया गया था कॉल

Jay Shah and Hardik Pandya. (Image Source: BCCI/X)

27 जुलाई से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई ने हाल ही में टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का ऐलान करने के लिए सेलेक्टर्स ने काफी वक्त लिया। ऐसा माना जा रहा है कि हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच बने गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स के बीच काफी बहस हुई है और तब जाकर इस दौरे के लिए टीम का ऐलान हुआ।

टीम इंडिया की ये सिलेक्शन मीटिंग दो दिन में कई घंटों तक चली। खबरों की माने तो मीटिंग में मतभेद, मनभेद के साथ-साथ तीखी बहस भी हुई है। मीटिंग के दौरान ही कई खिलाड़ियों को फोन किया गया और उनके साथ लॉन्ग टर्म प्लानिंग को लेकर बातचीत की गई। ऐसा कहा जा रहा है कि, कप्तानी में हार्दिक से पहले सूर्या और वनडे में राहुल से पहले गिल का उपकप्तान चुना जाना भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए उठाया गया एक बेहद अहम कदम है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये चयन बैठक किसी भी अन्य सभी मीटिंग से अलग थी, क्योंकि इसमें तीखी बहस और मतभेद थे। खिलाड़ियों को फोन कॉल किए जा रहे थे और टीम मैनेजमेंट की लॉन्ग टर्म प्लानिंग क्या है वो  योजनाओं को समझाया जा रहा था।

प्लेयर्स ने हार्दिक पांड्या की तुलना में सूर्यकुमार यादव पर दिखाया भरोसा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार टीम सिलेक्शन मीटिंग में एक राय ये भी थी कि टी-20 टीम के मौजूदा उप-कप्तान यानी हार्दिक पंड्या को कप्तान नहीं बनाना उनके साथ अन्याय होगा। खासकर तब जब उन्होंने विश्व कप के दौरान अद्भुत प्रदर्शन किया हो। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खिलाड़ियों के भरोसे के कारण पलड़ा सूर्यकुमार यादव के पक्ष में झुक गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई को जो ‘फीडबैक’ मिला वह यह था कि खिलाड़ी ‘पंड्या की तुलना में यादव पर अधिक भरोसा करते हैं’ और उनके अंदर काम करने में सहज थे। कहा जा रहा है कि सूर्या का मैन मैनेजमेंट चयनकर्ताओं को पसंद आ चुका है। जब ईशान किशन पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ही भारतीय कैम्प छोड़ने वाले थे तो यादव ने उन्हें वहीं रुकने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

আরো ताजा खबर

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...