Skip to main content

ताजा खबर

सूर्या भाऊ के नए हेयरस्टाइल ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, देखें फोटोज 

सूर्या भाऊ के नए हेयरस्टाइल ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी देखें फोटोज

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान और नए मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) हाल में ही नए लुक में नजर आए हैं। सूर्या ने अपनी नई हेयरस्टाइल के साथ कुछ फोटोज को फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया है। तो वहीं क्रिकेट फैंस को सूर्या भाऊ की ये नई हेयरस्टाइल काफी पसंद आई है।

बता दें कि इसको लेकर सूर्या ने कुछ फोटोज को अपने आधिकारिक एक्स इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए विस्फोटक बल्लेबाज ने कैप्शन में लिखा- स्टे शार्प, लुक शार्पर।

देखें सूर्यकुमार यादव के नए लुक की फोटोज

दूसरी ओर, आपको सूर्यकुमार यादव के बारे में बताएं तो वह हाल में ही सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2024 में मुंबई क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, टूर्नामेंट के पहले कुछ मैचों में वह व्यक्तिगत कारणों की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट के बाकी मैचों में मुंबई टीम के लिए शानदार खेल दिखाया। तो वहीं मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार SMAT खिताब को भी अपने नाम किया।

SMAT फाइनल में सूर्या ने मध्यप्रदेश के खिलाफ बेंगुलरू के एम चिन्नास्वामी मैदान पर, मुंबई के लिए 48 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। इस पारी की वजह से मुंबई ने 175 रनों के टारगेट को 5 विकेट से आसानी से हासिल कर लिया था। तो वहीं पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 132 रन बनाए।

इसके अलावा उन्हें 21 दिसंबर से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्राॅफी के लिए मुंबई क्रिकेट टीम में जगह मिली है। देखने लायक बात होगी कि आगामी घरेलू 50 ओवर टूर्नामेंट में सूर्या बल्ले से कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? हालांकि, अब वह इंटरनेशनल लेवल पर अगले साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू व्हाइट बाॅल सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...