Skip to main content

ताजा खबर

सुरेश रैना पर बने फिल्‍म तो कौन होगा हीरो? शाहीद कपूर के साथ रैना ने लिए ये 4 नाम

सुरेश रैना पर बने फिल्‍म तो कौन होगा हीरो? शाहीद कपूर के साथ रैना ने लिए ये 4 नाम

Suresh Raina Biopic (Source X)

Suresh Raina Biopic: यूपी टी20 लीग का दूसरा संस्करण 25 अगस्त से शुरू हो गया है और 14 सितंबर 2024 तक लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जारी रहेगा। बता दें कि, इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेस्डर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) हैं। फिलहाल वह हर जगह इस टूर्नामेंट के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने UP T20 League के long off पॉडकास्ट में कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं।

गौरतलब है कि युवराज सिंह पर हाल ही में बायोग्राफी बनाने का ऐलान किया गया है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म को बनाने के लिए 2 निर्माता सामने आए हैं लेकिन एक्टर का चयन नहीं हुआ है। युवराज सिंह के बायोग्राफी पर जब सुरेश रैना से पूछा गया तो उन्होंने ये जवाब दिया-

सवाल था- युवराज सिंह पर बायोपिक बन रही है, आपका क्या कहना है?

युवराज सिंह के बायोपिक पर सुरेश रैना का बयान 

“अच्छी बात है, उन्होंने देश के लिए इतना परफ़ोर्मेंस किया है तो बनना भी चाहिए।”

इसके बाद उनसे पूछा गया कि, आपका रोल उस फिल्म में कौन कर रहा है? इसपर सुरेश रैना ने कहा-

“इसका मुझे कोई अंदाजा नहीं की मेरा रोल कौन कर रहा है। फिल्म उनकी है वह जिसे चाहे यह रोल दे सकते हैं।”

सुरेश रैना पर बायोपिक बनेगी तो कौन होगा चाहिए हीरो?

इसके बाद सुरेश रैना से सवाल किया गया कि उनकी बायोग्राफी में वह किस फेवरेट एक्टर से अपना रोल करवाना चाहते हैं? इसपर सुरेश रैना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा अपना प्यार जाहीर किया है।

सवाल था- अगर आपके ऊपर बायोपिक बनेगी तो आप किस फेवरेट एक्टर को अपने रोल में देखना चाहेंगे?

“मुझे तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री से काफी हीरो पसंद हैं। अगर मेरे ऊपर फिल्म बनानी है तो मेरे हिसाब से सिद्धांत कपूर है, शाहीद कपूर है। उसके बाद साउथ के हीरो मुझे बहुत पसंद है जैसे सूर्या है उसके बाद हमारे रामचरण हैं।”

আরো ताजा खबर

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...

SM Trends: 28 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जॉस बटलर ने फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर रोहित शर्मा की तारीफ की, उन्हें अपने ऑल-टाइम पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया...