Skip to main content

ताजा खबर

सुरेश रैना ने फिर दिखाया धोनी के लिए अपना प्यार, Amsterdam में अपने रेस्टोरेंट में किया है यह स्पेशल काम

Suresh Raina (Photo Source: X/Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना दोनों ने ही अपने खेल से भारतीय क्रिकेट को ऊंचाईयां दी है। दोनों की गहरी दोस्ती भी किसी से छुपी नहीं है, जिसका एक और नजारा हाल ही में देखने को मिला है। सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें साझा की है।

लेकिन इन तस्वीरों में दीवार पर लगी महेंद्र सिंह धोनी और रैना की फ्रेम्ड जर्सी ने ध्यान खींचने का काम किया है। सुरेश रैना ने एमएस धोनी की साइन की हुई जर्सी को फ्रेम करके अपने रेस्टोरेंट में रखा है। फैंस एक बार फिर रैना और धोनी के बीच का प्यार देखकर गदगद हो गए हैं।

यहां देखें सुरेश रैना का खास पोस्ट-

सुरेश रैना ने अपने रेस्टोरेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा,

If you come to Amsterdam, don’t skip @rainaamsterdam, Best food in town! (यदि आप एम्स्टर्डम आते हैं, तो @rainaamsterdam को न छोड़ें शहर का सबसे अच्छा खाना यहां है)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

क्या आईपीएल 2025 खेलेंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं यह सवाल सबके मन में घूम रहा है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान धोनी से अगला आईपीएल खेलने को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए थाला ने कहा कि,

 ‘इसके लिए अभी काफी समय है। देखना होगा कि प्लेयर रिटेंशन पर क्या फैसले लिए जाते हैं, अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है। एक बार फिक्स नियम बन जाएंगे, मैं अपना फैसला लूंगा, लेकिन जो भी फैसला होगा वो टीम के लिए बेस्ट होना चाहिए।’

एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। पिछले सीजन उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और फिर ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंपी गई थी। लेकिन ऋतुराज की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी, 14 अंकों के साथ सीएसके पांचवें नंबर पर रही थी।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: बड़ी खबर! आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका, जसप्रीत बुमराह को करेंगे रिप्लेस

SL vs IND: Auqib Nabi Earns Maiden India Test Call-Up for Sri Lanka Series as Replacement for Jasprit Bumrah (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज...

3 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 1: बारिश से प्रभावित पहले दिन वेस्टइंडीज ने डटकर खेलते हुए थोड़ी बढ़त हासिल की दूसरे...

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...