Skip to main content

ताजा खबर

सुरेश रैना ने दुनिया के शीर्ष 3 बल्लेबाजों को चुना, लिस्ट में दो भारतीय शामिल

सुरेश रैना ने दुनिया के शीर्ष 3 बल्लेबाजों को चुना, लिस्ट में दो भारतीय शामिल

Suresh Raina (Photo Source: Twitter)

सुरेश रैना (Suresh Raina) हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीजन में खेलते हुए नजर आए थे। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने मौजूद समय के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को चुना है, जिसमें दो खिलाड़ी भारत के हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और जो रूट को इस समय दुनिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों के रूप में चुना है।

बता दें कि शेफाली द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में सुरेश रैना से दुनिया के अपने पसंदीदा शीर्ष तीन बल्लेबाजों का जवाब देने के लिए कहा गया था। इसके जवाब में रैना ने पहले विराट कोहली का नाम लिया और फिर जो रूट और रोहित शर्मा को चुनने से पहले थोड़ा सोचा। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को शीर्ष तीन में नहीं चुना है। इसके अलावा इसमें कोई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी नहीं है।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

इंडिया चैंपियंस ने जीता WCL 2024 का खिताब

आपको बता दें कि हाल ही में युवराज सिंह के नेतृत्व में इंडिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का खिताब जीता। उन्होंने शनिवार को फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान चैपियंस को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। हालांकि, सुरेश रैना (Suresh Raina) बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और आमेर यामीन का शिकार बने। उन्होंने 2 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए।

मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए। शोएब मलिक ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। भारत की ओर से अनुरीत सिंह ने तीन विकेट झटके। इसके जवाब में इंडिया चैंपियंस ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अंबाती रायडू ने अर्धशतकीय पारी खेली। गुरकीरत सिंह ने 34 रनों का योगदान दिया, जबकि युसूफ पठान ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

আরো ताजा खबर

“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा

Ajinkya Rahane Recalls Tough Phase Before Test Debut (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में...

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...

भारत के लिए खतरे की घंटी! श्रीलंका में वार्म-अप मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल; पहले दिन के खेल से रहे बाहर

Shubman Gill Ruled Out of Day 1 of Sri Lanka Warm-Up Match Due to Finger Injury (image via getty) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हाथ...