Skip to main content

ताजा खबर

सुपर-8 के लिए टीम इंडिया कर रही है कड़ी तैयारी, मैदान पर खिलाड़ियों की मेहनत है जारी

Team India (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया को प्रबल दावेदार माना जा रहा है, साथ ही रोहित की सेना इस टूर्नामेंट में गजब प्रदर्शन कर कर रही है। दूसरी ओर टीम ने सुपर-8 के लिए भी कड़ी तैयारी शुरू कर दी है, वहीं पहले मैच के लिए खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहे हैं और कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी थी, जहां ग्रुप स्टेज में टीम के कुल 4 मैच थे। ऐसे में भारतीय टीम ने आयरलैंड, पाकिस्तान और USA को हराया था, वहीं कनाडा के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और फिर टीम से सीधे सुपर-8 में पहुंच गई। इस ग्रुप से भारत के अलावा USA भी सुपर-8 में आई है।

टीम इंडिया सुपर-8 के लिए गजब का अभ्यास कर रही है

*सुपर-8 में टीम इंडिया का पहला मैच अफगानिस्तान से 20 जून को होगा।
*इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के अभ्यास से जुड़ी कुछ तस्वीरें आई।
*जहां पहले मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
*कप्तान रोहित से लेकर SKY, अर्शदीप, विराट और कुलदीप दिखे अपनी पूरी लय में।

एक नजर टीम इंडिया के अभ्यास सत्र पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ऑस्ट्रेलिया से पुराना हिसाब बराबर करना है

सुपर-8 में टीम इंडिया का मैच ऑस्ट्रेलिया से भी होगा, जो 24 जून को खेला जाएगा। साथ ही रोहित एंड कंपनी को इस टीम से वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला भी लेना है। वहीं इस महा मुकाबले को लेकर टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि- भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच प्रेशर वाला होता है और भारतीय टीम के अलावा ऑस्ट्रेलिया भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं इस बार। तो नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है की, ऑस्ट्रेलिया के साथ आप कुछ भी हल्के में नहीं ले सकते और ये बराबर का मैच होने वाला है दोनों टीमों के बीच।

इस मैच को लेकर दिग्गजों की राय

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...