Skip to main content

ताजा खबर

सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

faf du plessis (Image Credit- Twitter X)
faf du plessis (Image Credit- Twitter X)

जारी SA20 लीग के बीच जोबर्ग सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम के कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस अंगूठे की चोट की वजह से, टूर्नामेंट के बचे हुए हिस्से से बाहर हो गए हैं। अभी तक सुपर किंग्स टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे फाफ का टूर्नामेंट के बचे हुए सीजन से बाहर होना अच्छा संकेत नहीं है।

अनुभवी खिलाड़ी को यह चोट एमआई केप टाउन के खिलाफ 10 जनवरी को खेले गए मुकाबले में लगी थी। इस वजह से अब वह पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि फाफ को अब सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में वो साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 के साथ ही साथ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से भी बाहर हो सकते हैं। फिलहाल फाफ को रिकवरी के लिए कितना टाइम लगेगा यह साफ नहीं हुआ है।

तो वहीं, अनुभवी खिलाड़ी को चोट को लेकर जोबर्ग सुपर किंग्स ने फाफ के बारे में अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘कप्तान, हमारा सारा प्यार आपके साथ है। फाफ डू प्लेसिस दाहिने अंगूठे के लिगामेंट में चोट लगने के कारण SA20 सीजन के बाकी मैच से बाहर हो गए हैं, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत होगी। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।’

जारी सीजन SA20 में फाफ डू प्लेसिस के प्रदर्शन पर एक नजर

जारी SA20 लीग के चौथे सीजन में फाफ डू प्लेसिस के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उनका प्रदर्शन कुछ मिला-जुला रहा है। फाफ ने खेली गई पांच पारियों में कुल 135 रन बनाए हैं। तो वहीं, उनकी कप्तानी में टीम ने खेले गए पांच मैचों में से तीन जीते हैं, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्लेसिस की अनुपस्थिति में, डोनोवन फेरेरा के शेष टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करने की उम्मीद जताई जा रही है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: ‘संजू सैमसन टीम में चुने जाने के काफी करीब थे’ – भारतीय ODI टीम के सिलेक्शन पर एबी डी विलियर्स का बड़ा बयान

ENG vs IND 2026: AB de Villiers on India’s ODI squad selection (image via X) एबी डिविलियर्स ने कहा कि संजू सैमसन इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम...

IRE vs IND 1st T20I, Weather Report: बेलफास्ट में मौसम का मिजाज खराब, भारत के पहले टी20 मैच में बारिश बन सकती है विलेन

IRE vs IND, 1st T20I: Rain Threat Looms Over Belfast as India Face Ireland in 1st T20I (image via X) आज (26 जून) बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड पर भारत...

26 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिन्दा रखीं...

आकाश दीप ने क्यों नहीं बुलाए विराट, रोहित और धोनी? शादी के बाद सामने आई दिलचस्प वजह

Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी के एक होटल में अक्षिता राज के साथ शादी रचाई। यह समारोह पूरी तरह...