Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी 

Tamim Iqbal (Image Credit- Twitter X)
Tamim Iqbal (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सितंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश में मेजबानी करता हुआ नजर आएगा। गौरतलब है कि भारत बांग्लादेश प्रस्तावित दौरे में तीन वनडे और तीन T20 मैच शामिल हैं, लेकिन यह अभी भी कई बातों पर निर्भर करता है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण इस सीरीज पर संदेह के बादल छा गए थे। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि अगर जरूरी शर्तें पूरी हो जाती हैं, तो यह दौरा हो सकता है। इससे पहले, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

तमिम इकबाल की प्रतिक्रिया

बांग्लादेश टीम के पूर्व कप्तान व बीसीबी के नए प्रेसीडेंट ने क्रिकबज के हवाले से कहा- ‘दुर्भाग्य से, मेरे पास भारत सीरीज के बारे में कोई खबर नहीं है। मैं BCCI के साथ बातचीत कर रहा हूं और BCB सदस्यों के बीच ईमेल का आदान-प्रदान हो रहा है, और हम हर तरफ से कोशिश कर रहे हैं। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की सीरीज को लेकर उत्साह एक अलग ही स्तर पर है।’

इकबाल ने आगे कहा- ‘मुझे यकीन है कि पत्रकारों, प्रशंसकों और क्रिकेटरों, सभी में यह उत्साह है। बांग्लादेश एक बेहद सुरक्षित देश है, और मुझे पूरी उम्मीद है कि वे आएंगे। हमारी तरफ से जो भी कदम उठाने की जरूरत है, हम उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक बात जो हम सभी को समझनी चाहिए मैं BCB का अध्यक्ष हूं, और एक ऐसी सीमा भी है जिसे मुझे कभी पार नहीं करना चाहिए।’

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या सितंबर में टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर रवाना होगी या नहीं?

আরো ताजा खबर

स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार 

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड टेस्ट टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोच बनने के...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

Ajinkya rahane and rishabh pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।...

30 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के...

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...