Skip to main content

ताजा खबर

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड म्यूजियम में पाकिस्तान व्हाइट बॉल टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपने ग्लव्स और जर्सी को किया डोनेट

Mohammad Rizwan (Pic Source-X)

पाकिस्तान व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 16 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच के बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड म्यूजियम को अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स और जर्सी डोनेट की।

आज यानी 18 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में मोहम्मद रिजवान को अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स और अपनी जर्सी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड म्यूजियम को डोनेट करते हुए देखा गया।

Mohammad Rizwan has given his wicket-keeping gloves and T20 shirt to the Sydney Cricket Ground museum. pic.twitter.com/9STrwDXwBo

— junaiz (@dhillow_) November 18, 2024

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज को 3-0 से किया अपने नाम

बता दें कि, पाकिस्तान का प्रदर्शन इस सीरीज में काफी खराब रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए थे जिसके जवाब में पाकिस्तान 134 रन पर ऑलआउट हो गई।

तीसरे टी20 में पाकिस्तान एक बार फिर से अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा और 117 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से बाबर आजम ने 41 रन बनाए जबकि हसीबुल्लाह खान 24 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन हार्डी ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि एडम जम्पा और स्पेंसर जॉनसन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मेजबान की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से 61* रनों की तूफानी मैच विनिंग पारी खेली। स्टोइनिस के अलावा जोश इंग्लिश में 27 रन बनाए।मोहम्मद रिजवान की बात की जाए तो तीसरे टी20 में उन्हें आराम दिया गया था जबकि उनकी जगह पाकिस्तान टीम की कप्तानी सलमान अली आगा ने की थी। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसको पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से काफी खुश होंगे।

আরো ताजा खबर

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...

Jason Holder ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने की पुष्टि!

Jason Holder Retires from ODIs but Remains Available for Test Cricket, Says Daren Sammy (image via getty) वेस्टइंडीज के व्हाइट-बॉल हेड कोच डैरेन सैमी ने कन्फर्म किया है कि पूर्व...