Skip to main content

ताजा खबर

साल 2025 में शादी करने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर्स 

साल 2025 कुछ क्रिकेटर्स के लिए शानदार रहा, तो कुछ क्रिकेटर्स के लिए कुछ खास नहीं रहा। कई खिलाड़ियों ने ढेरों रिकाॅर्ड्स बनाए, तो कई के हाथों निराश लगी। हालांकि, कुछ क्रिकेटर्स ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए शादी भी। बता दें कि एक क्रिकेटर की जिंदगी कतई आसान नहीं होती है। उसे क्रिकेट खेलने के लिए महीनों घर से दूर रहना पड़ता है।

लोग अक्सर यह भूल जाते हैं कि खिलाड़ी के पति या पत्नी के लिए यह समय कितना मुश्किल होता है, जिन्हें न केवल दूर रहने की आदत डालनी पड़ती है, बल्कि घर की देखभाल भी करनी पड़ती है। खैर, आइए जानते हैं साल 2025 में शादी करने वाले टाॅप 3 क्रिकेटर्स के बारे में:

1. ललित यादव

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर ललित यादव आते हैं, जिन्होंने फरवरी 2025 में मुस्कान यादव के साथ सात फेरे लिए। बता दें कि ललित 2020 से 2024 तक कैपिटल्स के साथ रहे। हालांकि, पिछले दो आईपीएल नीलामी में उन्हें कोई टीम नहीं मिली। वहीं, स्पिन गेंदबाजी के इस ऑलराउंडर ने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है और दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है।

2. अबरार अहमद

हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद मौजूद हैं, जिन्हें विकेट लेने के बाद अपने सेलेब्रेशन की वजह से अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। खैर, पिछले साल कराची में हुई एक सेरेमनी में अबरार ने अमीना रहीम के साथ निकाह किया।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के एक मैच के दौरान शुभमन गिल को आउट करने के बाद, अपने अनोखे अंदाज के कारण अबरार एक बड़े विवाद में फंस गए। कराची में जन्मे अबरार ने 10 टेस्ट, 14 वनडे और 29 टी20 मैच खेले हैं और क्रमशः 46, 28 और 37 विकेट लिए हैं।

3. एश्ले गार्डनर

Ashley Gardner (Image Credit- Twitter X)

Ashley Gardner (Image Credit- Twitter X)

साल 2025 में शादी करने वाली टाॅप 3 क्रिकेटर्स में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर मौजूद हैं। गार्डनर ने लंबे समय से दोस्त रही मोनिका राइट से एक भावपूर्ण समारोह में शादी की, जिसमें करीबी दोस्त, परिवार और क्रिकेट जगत के साथी शामिल हुए। 28 वर्षीय गार्डनर ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 85 वनडे और 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।

আরো ताजा खबर

पहला T20I हारने के बाद श्रेयस अय्यर इस अनोखे क्लब में हुए शामिल, कोहली और गिल की लिस्ट में बनाई जगह

IRE vs IND 2026: Shreyas Iyer (image via getty) सबसे छोटे फॉर्मेट में शानदार दौर के बाद, टीम इंडिया को बेलफास्ट में एक ऐतिहासिक रुकावट का सामना करना पड़ा। पहली...

हार्दिक पंड्या ने माहीका शर्मा से रचाई शादी? वायरल फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

Hardik Pandya and Mahieka Sharma Spark Marriage Rumors After Viral Photo Surface (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गए...

‘सपना सच होने जैसा’ भारत की ऐतिहासिक हार में अहम भूमिका निभाने वाले Jai Moondra ने जाहिर की दिल की बात 

Jai Moondra (Image Credit- Twitter X) भारत और आयरलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पहला मैच 26 जून को बेलफास्ट में खेला गया। इस मुकाबले में आयरिश टीम के...

IND vs IRE: क्या सोचा था और क्या हो गया! इन 3 बड़ी गलतियों के कारण विश्व चैंपियन भारत को पहले टी20 में मिली शर्मनाक हार

IRE vs IND: 5 Major Factors That Cost India Against Ireland in Belfast (image via getty) बेलफास्ट में एक ऐतिहासिक मैच में, वर्ल्ड चैंपियन भारत को आयरलैंड के हाथों पुरुषों...