Skip to main content

ताजा खबर

साल 2024 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की

साल 2024 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने यशस्वी जायसवाल विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए साल 2024 अभी तक काफी शानदार रहा है। वह 2024 में एक हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान हासिल की। इस मैच में जायसवाल ने 15 गेंदों पर 3 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों के साथ 30 रनों की तूफानी पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल ने महज 22 साल की उम्र में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे किए हैं, इसी के साथ भारत के लिए सबसे कम उम्र में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने के मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। जायसवाल ने साल 2024 में अभी तक मात्र 13 मैच खेले हैं, जिसमें 63.93 की लाजवाब औसत और 94.54 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 1023 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 2 शतक निकले। यशस्वी के बल्ले से इन 1023 में से 740 रन टेस्ट में तो 283 रन टी20 में निकले हैं।

भारत के लिए सबसे कम उम्र में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले की बात करें तो यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में यह कारनामा 1992 में किया था, इसके बाद 1994 में भी उन्होंने इसे दोहराया था जब वह 21 साल के थे। विराट कोहली ने 2010 में पहली बार एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन का आंकड़ा छूआ था जब वह 22 साल के थे। अब यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

यशस्वी जायसवाल के लिए सबसे अच्छी और बड़ी सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रही। उस सीरीज में जयसवाल ने इंग्लिश गेंदबाजों को खूब परेशान किया और दो दोहरे शतक बनाए, जिससे भारत सीरीज जीतने में कामयाब रहा। उन्होंने उस सीरीज में 79.91 की स्ट्राइक-रेट से 712 रन बनाए।

एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज-

19 साल – सचिन तेंदुलकर (1992)
21 साल – रवि शास्त्री (1983)
21 साल- विनोद कांबली (1993)
21 साल- सचिन तेंदुलकर (1994)
22 साल- दिनेश कार्तिक (2007)
22 साल- विराट कोहली (2010)
22 साल- यशस्वी जायसवाल (2024)*

আরো ताजा खबर

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...

“मुझे इसकी भनक तक नहीं थी” – सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की सफाई

Mitchell Starc Stands by 2021 Statement, Brushes Off Usman Khawaja’s Sandpapergate Claims (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को...

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।...