Skip to main content

ताजा खबर

साल 2021 के बाद स्पिन के खिलाफ नहीं चला है विराट कोहली का बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर बिल्कुल भी नहीं चला है। तो वहीं कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में भी फेल साबित हुए हैं।

कोहली पुणे के एमसीए स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में की पहली पारी में 9 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर, मिचेल सेंटनर के खिलाफ बोल्ड आउट हो गए हैं। साथ ही इससे पहले हुए पहले टेस्ट में भी कोहली बेंगलुरू में खेले गए, पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 9 गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे।

यह पहली बार नहीं है जब कोहली स्पिन के खिलाफ परेशानी में नजर आए हैं। पिछले तीन साल के कोहली का स्पिन के खिलाफ प्रदर्शन बेहद की औसत रहा है। जो नीचे दिए गए आंकड़ों से साफ जाहिर होता है।

स्पिन के खिलाफ परेशानी में दिखे विराट कोहली

साल 2021 से अगर विराट कोहली के स्पिन के खिलाफ रिकाॅर्ड्स के बारे में आपको बताएं, तो ये कुछ खास नहीं है। साल 2021 से कोहली ने एशिया में कुल 26 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 28.85 की औसत और 49.67 के स्ट्राइक रेट से कुल 606 रन बनाए हैं। साथ ही इस दौरान कोहली कुल 21 बार बोल्ड आउट भी हुए हैं, जो दर्शाता है कि वह स्पिन के खिलाफ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।

Virat Kohli has an average of 28.85 with 21 dismissals against spin in Asia since 2021.

What caused his significant decline? pic.twitter.com/Gr8mT77aDi

— CricTracker (@Cricketracker) October 25, 2024

पुणे टेस्ट में भारत की पहली पारी 156 रनों पर सिमटी

दूसरी ओर, पुणे में जारी दूसरे टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें तो आपको न्यूजीलैंड की पहली पारी के 259 रनों के जबाव में, भारत की पहली पारी सिर्फ 156 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया की ओर से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ही 38 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए।

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 30, शुभमन गिल ने 30 और ऋषभ पंत ने 18 रनों का योगदान दिया। हालांकि, बल्लेबाजी में विराट कोहली (1) और रोहित शर्मा (0) ने निराश किया। न्यूजीलैंड ने मेजबान पर पहली पारी के आधार पर 103 रनों की बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...