Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीका बनाम भारत दूसरे टी20 मैच में डेविड मिलर ने एक हाथ से पकड़ा अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख आपको भी नहीं होगा विश्वास

South Africa vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका और भारत (SA vs IND) के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 10 नवंबर, रविवार को Gqeberha के सेंट जाॅर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं भारतीय पारी के 8वें ओवर के दौरान साउथ अफ्रीका के अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने शानदार फील्डिंग करते हुए, मैदान पर एक हैरतअंगेज कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम द्वारा फेंके जा रहे ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद तिलक वर्मा ऑफ साउड की ओर एक तेज शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद हवा में चली गई। लेकिन इस दौरान मिड ऑफ की ओर फील्डिंग कर रहे मुस्तैद मिलर ने अपने बाईं ओर छलांग लगाते हुए एक शानदार कैच लपका।

मिलर ने जैसे ही यह कैच लपका तो तिलक वर्मा समेत मैदान पर मौजूद हर कोई शख्स इस कारनामे को देखकर हैरत में पड़ गया। मिलर के इस शानदार कैच की वजह से तिलक को सिर्फ 20 रन बनाकर ही पवेलियन लौटना पड़ा।

देखें किस तरह डेविड मिलर ने पकड़ा यह कैच

What a catch from David Miller
Absolute stunner pic.twitter.com/ta0uVnJaN1

— Schrödinger (@srhnation) November 10, 2024

भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए रखा 125 रनों का लक्ष्य

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजी में फ्लाॅप शो देखने को मिला है। भारत 20 ओवरों में खराब बल्लेबाजी और साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के चलते 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 124 रन ही बना पाई है। भारत की ओर से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 39* रन बनाकर नाबाद रहे, जिसकी वजह से भारत एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

तो वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। साउथ अफ्रीका के लिए जेराल्ड कोअत्जी, मार्को यान्सेन, एंडले सिमेलाने, एडेन मार्करम और Nqabayomzi Peter ने 1-1 सफलता हासिल की। देखने लायक बात होगी कि क्या भारतीय गेंदबाज इस टारगेट का बचाव कर सकते हैं या नहीं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...