Skip to main content

ताजा खबर

सलमान खान के 60वें जन्मदिन में एमएस धोनी की धमाकेदार एंट्री, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल

Salman Khan MS Dhoni (Image credit Twitter - X)
Salman Khan MS Dhoni (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिन समारोह में नजर आए। यह भव्य पार्टी सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर आयोजित की गई थी। 27 दिसंबर को सलमान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।

इस स्टार्स से भीर पार्टी में एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ पहुंचे। जैसे ही धोनी फार्महाउस पहुंचे, बाहर मौजूद फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उत्साहित हो गई। धोनी और सलमान खान ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण यह तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं।

आईपीएल 2026 में होगी धोनी की वापसी

इस बीच क्रिकेट की बात करें तो एमएस धोनी एक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। 44 साल के धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते नजर आएंगे। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को पांच बार आईपीएल खिताब जिताया है, जो एक रिकॉर्ड है।

आईपीएल 2026 में धोनी विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे और टीम की कमान युवा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। हालांकि, 2025 सीजन में गायकवाड़ चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे, तब धोनी ने फिर से कप्तानी संभाली थी। इसके बावजूद CSK का वह सीजन बेहद खराब रहा और टीम पहली बार अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही।

धोनी की बढ़ती उम्र को देखते हुए CSK ने भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है। टीम ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा है, जबकि बदले में रविंद्र जडेजा और सैम करन को RR भेजा गया। इसके अलावा, युवा विकेटकीपर कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना है कि धोनी आईपीएल 2026 के बाद निश्चित रूप से संन्यास ले लेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी अपने शानदार करियर का अंत एक यादगार सीजन के साथ करते हैं या नहीं।

আরো ताजा खबर

MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, MI vs CSK: top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 33वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने...

IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त 

MI vs CSK (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सीएसके ने...

RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन

IPL 2026 RCB vs GT (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला...

PSL 2026: मोहम्मद आमिर के उकसावे पर भड़के फहीम अशरफ, बल्ला तानकर की बहसबाजी, देखें वीडियो

Mohammad Amir’s animated send-off irks Faheem Ashraf in PSL 2026 (image via X) गुरुवार, 23 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पीएसएल 2026...