Skip to main content

ताजा खबर

सर Jadeja भूले खुद का ही 5 विकेट हॉल, तो सुंदर ने की रचिन के विकेट को लेकर बात

Ravindra Jadeja And Sundar (Image Credit- Instagram)

कीवी टीम के खिलाफ Ravindra Jadeja ने मुंबई टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार गेंदबाजी की थी, इस दौरान उनको सुंदर का पूरा साथ मिला। वहीं अब टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सुंदर और जडेजा ने अपनी शानदार गेंदबाजी को लेकर बात की है।

खास वीडियो में क्या बोले Ravindra Jadeja?

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें Ravindra Jadeja काफी खुश नजर आए और उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर खुलकर बात की। शुरूआत में जडेजा अपने आखिरी 5 विकेट हॉल भूल गए थे, वहीं सुंदर-रविंद्र नाम पर अपनी राय दी। आगे जडेजा ने कहा कि- पुणे की पहली बारी में विकेट नहीं मिला था, वहीं जब आपको पहला विकेट मिलता है तो आपको आत्मविश्वास अलग हो जाता है। साथ ही जडेजा बोले कि-अगर मुझे 5-10 ओवर में ही विकेट मिल जाता है तो मेरा आत्मविश्वास हाई हो जाता है, साथ ही मेरी accuracy अच्छा हो जाता है और मुंबई में पहले दिन ये ही हुआ। आगे जडेजा ने बोले कि- मैं, अश्विन और सुंदर एक साथ हंट करते हैं।

वाशिंगटन सुंदर ने भी रखी अपनी राय

जडेजा के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी इस वीडियो में अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की, उन्होंने कहा कि- सुंदर-रविंद्र नाम काफी अच्छा लग रहा है। सुंदर ने कहा कि जडेजा भाई ने शानदार गेंदबाजी की, उनकी लेंथ शानदार थी और वो ऐसी विकेट पर शानदार गेंदबाजी करते हैं। साथ ही सुंदर ने कहा कि- रचिन को आउट करने के लिए इस सीरीज में मैंने अलग-अलग चीजें की हैं, वहीं अश्विन और जडेजा के साथ खेलना शानदार चीज है।

अब तक क्या-क्या हुआ इस टेस्ट मैच में?

*मुंबई टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 235 रनों पर ऑल आउट हो गई थी कीवी टीम।
*Ravindra Jadeja ने 5 विकेट लिए थे, सुंदर ने 4 और आकाश को 1 विकेट मिला था।
*वहीं टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में फिर फेल हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली।
*दूसरे दिन पंत-गिल ने लगाया अर्धशतक, वहीं टीम इंडिया हुई 263 रनों पर ऑलआउट।

Ravindra Jadeja और सुंदर का ये वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर Ravindra Jadeja की इस गेंदबाजी पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...