Skip to main content

ताजा खबर

सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की आईकॉनिक ‘बैगी ग्रीन’ $250,000 में हुई नीलाम

सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की आईकॉनिक ‘बैगी ग्रीन’ $250,000 में हुई नीलाम

Donald Bradman’s iconic ‘Baggy Green’ (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन को 250,000 डॉलर यानी 2.11 करोड़ लगभग में बेचा गया। नीलामी 10 मिनट तक चली जिसमें शुरुआती कीमत $160,000 यानी INR 1.35 करोड़ लगभग थी। ‘खरीदार के प्रीमियम’ शुल्क को ध्यान में रखने के बाद बेशकीमती संपत्ति की कुल लागत $310,000 थी।

बता दें कि, सर डॉन ब्रैडमैन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनके नाम का ही रिकॉर्ड्स दर्ज है। यह कैप सर डॉन ब्रैडमैन ने 1947-48 के ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे में पहनी थी। यह उनकी अपने घर में खेली गई आखिरी टेस्ट सीरीज थी।

बोनहम्स ने यह भी खुलासा किया कि यह श्रृंखला के दौरान ब्रैडमैन द्वारा पहना गया “एकमात्र ज्ञात बैगी ग्रीन” था, जैसा कि फ्रांस 24 द्वारा बताया गया था। ब्रैडमैन इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 178.75 की औसत से छह पारियों में 715 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 के अंतर से जीत दर्ज की। दिलचस्प बात यह है कि ब्रैडमैन द्वारा 1928 में अपने टेस्ट डेब्यू के दौरान पहनी गई बैगी ग्रीन को 2020 में 290,000 डॉलर में नीलाम किया गया था।

हालांकि, यह पूर्व स्पिनर दिवंगत शेन वार्न के प्रतिष्ठित बैगी ग्रीन के लिए भुगतान किए गए $650,000 से कम था। उन्होंने इसे वर्ष की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई बुशफायर के पीड़ितों की सहायता के लिए बिक्री के लिए रखा था।

सर डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 99.94 का रहा

सर डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 99.94 का है। उन्होंने 52 मुकाबलों में 29 शतक और 13 अर्धशतक की मदद से कुल 6996 रन बनाए। ऐसे कई खिलाड़ी है जो सर डोनाल्ड ब्रैडमैन को अपना आदर्श मानते हैं।

सर डॉन ब्रैडमैन का निधन 92 साल की उम्र में 2001 में हुआ था। आज के समय में भी कई लोग उनका नाम बड़े सम्मान से लेते हैं। गॉड ऑफ़ क्रिकेट और भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी उनकी जमकर प्रशंसा करते हुए देखा गया है।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, लाॅर्ड्स टेस्ट मैच से ये खिलाड़ी बाहर

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज प्रतिका...

भारत के खिलाफ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगी ये दिग्गज क्रिकेटर 

Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने हाल में ही घोषणा की है कि वह भारतीय महिला टीम के...

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...