Skip to main content

ताजा खबर

“समय बर्बाद नहीं…टीम इंडिया के कोच बनो” हरभजन सिंह ने ट्वीट कर मचाया बवाल, क्या गौतम गंभीर नहीं बनेंगे कोच?

“समय बर्बाद नहीं…टीम इंडिया के कोच बनो” हरभजन सिंह ने ट्वीट कर मचाया बवाल, क्या गौतम गंभीर नहीं बनेंगे कोच?

Team India & Harbhajan Singh (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान टीम को टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के फैंस, क्रिकेट विशेषज्ञ, पूर्व खिलाड़ी सभी पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर निशाना साध रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान टीम के नए कोच गैरी कर्स्टन ने टीम को लेकर बड़े खुलासे कर दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है। अब इसी कड़ी में पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने गैरी कर्स्टन को एक अहम सलाह दी है, उनका बयान इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गैरी कर्स्टन को पाकिस्तान में अपना समय बर्बाद न करने की सलाह दी है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम में एकता नहीं है। गैरी कर्स्टन आईपीएल 2024 में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बने थे। लेकिन, पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले राउंड में हारकर बाहर हो गई।

हरभजन सिंह ने गैरी कर्स्टन को दी सलाह, ‘पाकिस्तान में समय बर्बाद न करें, वापस टीम इंडिया में आए’

गैरी कर्स्टन ने टी20 विश्व कप के निराशाजनक अभियान के दौरान एक-दूसरे का समर्थन नहीं करने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने कई टीमों के साथ काम किया है लेकिन ऐसा माहौल कभी नहीं देखा। कर्स्टन ने टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच का पद संभाला था लेकिन पहले दौर में अमेरिका और भारत से हारने के बाद वह निराश थे।

गैरी कर्स्टन की कोचिंग में भारत ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसलिए हरभजन सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वहां अपना समय बर्बाद मत करो गैरी.. टीम इंडिया के कोच के रूप में वापस आओ। गैरी कर्स्टन उन दुर्लभ व्यक्तियों में से एक हैं। भारत की 2011 विश्व कप टीम के एक महान कोच, मार्गदर्शक, ईमानदार और बहुत प्रिय मित्र। हमारे 2011 विश्व कप विजेता कोच। आप खास हैं गैरी।’

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में जल्द ही एक नए कोच की नियुक्ति की जाएगी। भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल आगामी विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा। खबर है की गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच बनेंगे।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...