Skip to main content

ताजा खबर

सभी टीमें हो जाएं सतर्क, आईपीएल 2025 में एमएस धोनी नए बैट का करेंगे उपयोग

सभी टीमें हो जाएं सतर्क आईपीएल 2025 में एमएस धोनी नए बैट का करेंगे उपयोग

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter/CSK)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट का तमाम फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी टीमों को आगामी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को आगामी सीजन में नए बैट से खेलते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में अपने बल्ले के वजन को कम करना चाह रहे हैं और उसी से वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट का यह भी मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी वैसे 1250-1300 ग्राम के बैट से खेलते हुए नजर आते हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में वह अपने बल्ले के वजन को 10 से 20 ग्राम और कम करना चाहते हैं।

सोर्स ने कहा कि,’हाल ही में धोनी को Sanspareils Greenland प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चार बल्ले डिलीवर किए गए हैं। यह कंपनी मेरठ की है। सभी बल्ले का वजन 1230 ग्राम के आसपास है।’

अभी तक पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम बार आईपीएल के 2023 सीजन को जीता था। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी को आगामी सीजन में खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जाएगा। टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। पिछले सीजन को भले ही चेन्नई टीम अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन 2026 सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को छठवीं बार जीतना चाहेगी। धोनी को तमाम फैंस जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

“एडम गिलक्रिस्ट से नही होनी चाहिए तुलना”, आर अश्विन ने ऋषभ पंत को लेकर कही बड़ी बात

Rishabh Pant and R Ashwin (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत को लेकर यह मानना है कि, उन्हें अब...

ENG vs IND: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर बेन स्टोक्स ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Ben Stokes and Jofra Archer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की करीब चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। आर्चर को जारी...

ENG vs IND 2025: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हैरी ब्रुक दोबारा शीर्ष पर, गिल और मुल्डर भी पहुंचे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंक पर

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने अपने ही साथी खिलाड़ी जो रूट को पीछे छोड़ते हुए दोबारा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज की लिस्ट में...

9 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की टीम में वापसी ENG...