Skip to main content

ताजा खबर

“सबसे बेस्ट ODI पारी…”, पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में विराट कोहली की 183 रन की पारी को लेकर बोले गौतम गंभीर

“सबसे बेस्ट ODI पारी…”, पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में विराट कोहली की 183 रन की पारी को लेकर बोले गौतम गंभीर

Virat Kohli & Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार, 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस बीच, सीरीज शुरू होने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली ने काफी सारी चीजों को लेकर बातें की, जिसमें उनकी नोकझोंक, 2011 वर्ल्ड कप और उनकी अब तक की क्रिकेटिंग जर्नी जैसी चीजें शामिल है।

गौतम गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली की सफलता को लेकर खुलकर बात की। हेड कोच का मानना है कि किंग कोहली ने एक ऐसी लेगेसी स्थापित की है जिसे आने वाली पीढियां अपनाएंगी।

विराट कोहली की तारीफ में गौतम गंभीर ने बोली यह बातें

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में हेड कोच गौतम गंभीर ने एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई विराट कोहली की पारी को लेकर भी बात की। गंभीर के अनुसार यह वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी भारतीय द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी है।

पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच में 330 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गंभीर शून्य पर आउट हो गए थे। विराट ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाकर पूरा गेम बदल दिया और टीम इंडिया ने मैच में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

गौतम गंभीर ने वीडियो में कहा,

मैंने आपको अपना डेब्यू करते हुए देखा। दक्षिण अफ्रीका (इंग्लैंड) में चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुश्किल विकेट पर एक बहुत अच्छी, महत्वपूर्ण पारी खेली, एक बहुत अच्छे अटैक के खिलाफ, और फिर शायद किसी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे अच्छी वनडे पारी। यह पूरी तरह से किसी दृष्टिकोण पर आधारित नहीं है, क्योंकि खिलाड़ियों ने दोहरे शतक लगाए हैं। यह मेरी देखी हुई सर्वश्रेष्ठ पारी है, पाकिस्तान के खिलाफ 300+ का पीछा करना… तो आपने एक लंबा सफर तय किया है। ये वाकई खास चीजें हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने भारतीय क्रिकेट को कैसे आगे बढ़ाया है, आपने अगली पीढ़ी के लिए जो विरासत छोड़ी है।

बता दें, दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में जब विराट कोहली ने शतक ठोका था, इसी मैच में गौतम गंभीर ने 150 रनों की पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। लेकिन पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में गंभीर ने अपना अवॉर्ड युवा विराट को सौंप दिया था।

गंभीर और विराट ने टीम इंडिया को कई बड़े मैच जिताने में बड़ी भूमिका है। दोनों ने ही लेकिन मैदान में अपने झड़प के चलते ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। हालांकि, अब सारी चीजें अतीत है और अब दोनों भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...