Skip to main content

ताजा खबर

“सबसे ज्यादा Sammy आपको मिस करेगी”- राहुल द्रविड़ को लेकर अब रोहित की पत्नी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

सबसे ज्यादा Sammy आपको मिस करेगी- राहुल द्रविड़ को लेकर अब रोहित की पत्नी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Ritika Rohit & Rahul Dravid (Photo Source: Insta)

टीम इंडिया के साथ राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के साथ खत्म हो गया है। राहुल द्रविड़ करीब तीन साल तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे। बीसीसीआई ने मंगलवार को गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया हेड कोच नियुक्ति किया है। कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची।

लेकिन उनकी सबसे बड़ी जीत पिछले महीने आई, जब वेस्टइंडीज ने भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। इस बीच रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने राहुल द्रविड़ के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”बहुत सारी इमोशंस, आप हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत मायने रखते हैं। आपकी कमी बहुत महसूस होगी। मुझे लगता है कि, सैमी सबसे ज्यादा आपको मिस करेगी।”

रोहित शर्मा ने भी लिखा था राहुल द्रविड़ के लिए दिल की बात

आपको बता दें इससे पहले रोहित शर्मा ने भी राहुल द्रविड़ के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि, रोहित ने कहा, ”मैं बचपन से ही अरबों अन्य लोगों की तरह आपका सम्मान करता हूं। लेकिन मैं भाग्यशाली हूं जो मुझे आपके साथ इतने करीब से काम करने का मौका मिला।

मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा और मैं हर याद को संजोकर रखूंगा। आपकी कई उपलब्धियों में इसकी (वर्ल्ड कप जीतने की) कमी थी। मैं बहुत खुश हूं कि हमने मिलकर इसे हासिल किया। राहुल भाई, आपको अपना विश्वासपात्र, अपना कोच और दोस्त कह पाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...