Skip to main content

ताजा खबर

‘सबसे खराब खेलों में से एक जिसका मैं हिस्सा रहा हूं’ SRH vs LSG आईपीएल मैच में संजीव गोयनका के साथ तनातनी को लेकर केएल राहुल 

Sanjiv Goenka and KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने 8 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच को लेकर हाल में ही बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

इस मुकाबले की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने होम टीम के सामने जीत के लिए 166 रनों का टारगेट रखा था। लेकिन जब हैदराबाद इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को मात्र 9.4 ओवरों में हासिल कर लिया था। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 75* और ट्रैविस हेड ने 30 गेंदों में 89* रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी।

मुकाबले में लखनऊ को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं इस जीत के बाद हैदराबाद को नेट-रनरेट के मामले में काफी फायदा पहुंचा था। तो वहीं इस मैच के बाद LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका की कप्तान केएल राहुल पर बरसने की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। लेकिन अब राहुल ने इस घटना को लेकर हाल में ही बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स के एक खास शो ‘KL Rahul – Unplugged’ पर बात करते हुए राहुल ने कहा- मेरा मतलब है, मैं वास्तव में नहीं जानता कि बाहर इस बात को हो-हल्ला हुआ था, लेकिन मुझे बस इतना याद है कि एक खिलाड़ी के रूप में यह शायद सबसे खराब खेलों में से एक था जिसका मैं हिस्सा रहा हूं। लेकिन साथ ही, स्टंप के पीछे से, मैं यह देखकर आश्चर्यचकित था कि सनराइजर्स ने हमें कैसे हराया?

राहुल ने आगे कहा- हमने टीवी पर देखा कि ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा कितने प्रभावशाली या कितने खतरनाक थे। लेकिन इसे करीब से देखने पर, उस दिन हमने जो कुछ भी किया वह सीमा को ढूंढता हुआ प्रतीत हुआ।

हमारे गेंदबाजों ने जो भी गेंद फेंकी वह बल्ले के बीच में लगी और फैंस स्टैंड में उड़ गई। 160 रन बनाने के लिए नौ ओवरों में 170 रन बनाना मजाक था। लगभग ऐसा ही, हमें यह जानने के लिए खुद पर चुटकी लेनी पड़ी कि वास्तव में क्या हुआ था।

আরো ताजा खबर

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...

IPL 2026: केकेआर को झटका, हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण ज्यादातर मैचों से बाहर रह सकते हैं 

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। बता दें टीम के प्रीमियम...