Skip to main content

ताजा खबर

सनथ जयसूर्या ने यशस्वी जयसवाल और जसप्रीत बुमराह के स्किल की जमकर प्रशंसा की, दिया बड़ा बयान

Sanath Jayasuriya, Yashasvi Jaiswal and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter/X)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्तमान टीम के अंतरिम हेड कोच सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

जयसूर्या ने अपने इस बयान में जायसवाल के खेल के विभिन्न पहलुओं को लेकर बात की है, और कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने उनमें निवेश कर, बहुत ही अच्छा काम किया है। साथ ही जयसूर्या का कहना है कि बुमराह जैसे गेंदबाज उनकी खुली सोच की वजह से सफल हैं।

सनथ जयसूर्या ने यशस्वी जयसवाल और जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही The Times of India के साथ एक इंटरव्यू में 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को लेकर जयसूर्या ने कहा- जायसवाल भारतीय टीम का एक और बड़ा टैलेंट हैं। उनमें अच्छा प्रदर्शन करने का जुनून और चाहत है और ऐसा करने के लिए वह बहुत मेहनत कर रहे हैं। उसने बलिदान दिया है और वह एक समर्पित बच्चा है। इसलिए, वह प्रदर्शन कर रहा है।

मैंने उनके एक स्किल के बारे में सुना है और वह उनके लिए काफी प्रभावशाली है। हाल में ही मैंने राजस्थान राॅयल्स में उनके प्रदर्शन के डायरेक्टर जुबिन (भरूचा) के साथ एक सीजन किया था, और उन्होंने मुझे बताया कि जायसवाल कितनी मेहनत करते हैं।

जयसूर्या ने आगे जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा- वह (बुमराह) एक अनोखा गेंदबाज है। हमें उनका और उनके स्किल का सम्मान करने की जरूरत है। उसके दिन पर, आपको उसका सम्मान करने की आवश्यकता होगी, लेकिन फिर ऐसे दिन भी आते हैं जब वह अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं होता है, उन दिनों में आपको उसका लाभ उठाने की आवश्यकता होती है। उनके जैसे गेंदबाज टाॅप पर हैं, क्योंकि उनकी सोच साफ है, वो वही करते है जो वे करना चाहते हैं।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...