Skip to main content

ताजा खबर

‘संभावना है कि रोहित शर्मा की वहां से विदाई हो जाए’ सिडनी टेस्ट मैच के बीच भारतीय कप्तान के रिटायरमेंट पर रॉबिन उथप्पा

संभावना है कि रोहित शर्मा की वहां से विदाई हो जाए सिडनी टेस्ट मैच के बीच भारतीय कप्तान के रिटायरमेंट पर रॉबिन उथप्पा

Robin Uthappa And Rohit Sharma (Pic Source-X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना ​​है कि टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) सीरीज के बाद रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे। खराब फॉर्म के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर होने के बाद अनुभवी सलामी बल्लेबाज के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थीं।

हालांकि, उथप्पा ने इस बात पर जोर दिया कि इसका मतलब यह नहीं है कि शर्मा के लिए टीम का रास्ता खत्म हो गया है। उथप्पा ने कहा कि 2024 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान उचित विदाई के हकदार हैं, और इंग्लैंड दौरा रोहित के टेस्ट करियर का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

राॅबिन उथप्पा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर एक वीडियो के माध्यम से उथप्पा ने कहा- लोग सोच रहे हैं या अटकलें लगा रहे हैं, ‘क्या सिडनी मुकाबला उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा? क्या वह दोबारा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे?’ मेरी राय में, मैं ऐसा नहीं सोचता। मुझे लगता है कि अगली टेस्ट सीरीज से पहले छह महीने हैं, रोहित को शायद वहां से विदाई मिल जाएगी। आखिरी में वह विश्व कप विजेता कप्तान हैं।

उथप्पा ने आगे कहा- इस टूर्नामेंट की तीव्रता और हार को देखते हुए लोग इसे नकारात्मक दृष्टि से देख रहे हैं। हां, टेस्ट क्रिकेट में उनका साल काफी खराब रहा है, लेकिन उन्होंने खेल के अन्य प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे लगता है कि खेल के दिग्गज अच्छी विदाई के हकदार हैं।

देखने लायक बात होगी कि हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा कब रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले हैं? हालांकि, जारी बीजीटी सीरीज के खेले गए 3 मैचों में सिर्फ 31 रन बनाने की वजह से उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच में ना खेलने का फैसला किया है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...