Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

संजू सैमसन के आईपीएल और इंटरनेशनल शतकों की पूरी लिस्ट देखें यहां

Sanju Samson (Image credit Twitter - X)
Sanju Samson (Image credit Twitter – X)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और आक्रामक अंदाज से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और अब चेन्नई के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वह लगातार टीम को आगे बढ़ा रहे हैं।

गौरतलब है कि संजू सैमसन IPL के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक इस लीग में तीन शतक लगाए हैं, जो उनकी बल्लेबाजी क्षमता को दर्शाता है। उनके ये शतक राइजिंग पुणे सुपरजायंट, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ आए हैं।

IPL में उनका औसत करीब 30.68 है, जो एक टी20 बल्लेबाज के लिए अच्छा माना जाता है। वह तेज रन बनाने और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। तो वहीं, आज 11 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चौथा आईपीएल शतक (115*) पूरा किया।

इंटरनेशनल करियर की शुरुआत

संजू सैमसन ने 19 जुलाई 2015 को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए  जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, शुरुआत में वह अपने IPL और घरेलू क्रिकेट जैसा प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं कर पाए, जिससे उन्हें टीम में जगह बनाए रखने में मुश्किलें आईं।

वापसी और शतक का कमाल

शुरुआती संघर्ष के बाद संजू ने घरेलू क्रिकेट और IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। इसी का नतीजा था कि उन्हें भारतीय टीम में दोबारा मौका मिला। इस बार उन्होंने मौका नहीं गंवाया और T20 अंतरराष्ट्रीय में तीन शतक और वनडे में एक शतक जड़कर अपनी जगह मजबूत कर ली।

संजू सैमसन की सबसे बड़ी ताकत उनकी बहुमुखी बल्लेबाजी है। वह जरूरत पड़ने पर तेज रन बना सकते हैं और टीम को संभाल भी सकते हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने भी संतुलित और आत्मविश्वासी खेल दिखाया है।

संजू सैमसन आज भारतीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी निरंतरता और लीडरशिप टीम के लिए बेहद फायदेमंद है। आने वाले टूर्नामेंट्स में उनकी भूमिका और भी अहम होने वाली है। उनके आईपीएल और इंटरनेशनल शतकों की पूरी लिस्ट यहां देखें:

संजू सैमसन के वनडे शतक

स्कोर बनाम वेन्यू तारीख
108 (114) दक्षिण अफ्रीका पार्ल 21 दिसंबर 2023

संजू सैमसन के T20I शतक

स्कोर बनाम वेन्यू तारीख
111 (47) बांग्लादेश हैदराबाद 12 अक्टूबर 2024
107 (50) दक्षिण अफ्रीका डरबन 08-नवंबर-24
109* (56) दक्षिण अफ्रीका जोहानसबर्ग 15 नवंबर 2024

संजू सैमसन के IPL शतक

स्कोर बनाम वेन्यू तारीख
102 (63) राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स पुणे 11 अप्रैल 2017
102* (55) सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद 29 मई 2019
119 (63) पंजाब किंग्स मुंबई 12 अप्रैल 2021
115* (56) दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई 11 अप्रैल 2026

আরো সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: MI vs RCB मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, MI vs RCB: Top 3 players to watch out (image via X) 2026 आईपीएल के 20वें मैच में, रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में, दो बेहतरीन टीमें...

‘बुमराह के खिलाफ खेलने से डरते हैं बल्लेबाज’ सिक्सर किंग युवराज सिंह का बड़ा बयान

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा क्रिकेट में...

IPL 2026: LSG vs GT मैच से पहले जानें क्या है पिच का मिजाज और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में 

Ekana International Cricket Stadium. (Photo Source: Twitter) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 19 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है।...

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ट्रेविस-पोलार्ड को छोड़ा पीछे, इस महारिकाॅर्ड को भी किया अपने नाम 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के 16वें मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए अब एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। बता दें...