Skip to main content

ताजा खबर

संजू ने जीत के बाद क्यों लिया रवि शास्त्री का नाम, तो Team India के गेंदबाजों ने बताया क्या था उनका प्लान

(Image Credit- Instagram)

साउथ अफ्रीका में Team India ने जीत के साथ आगाज किया है, जहां SKY की टीम ने पहले टी20 मैच में मेजबान टीम को मात दे दी। वहीं इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में Sanju Samson, तो गेंदबाजी में Varun Chakaravarthy और Ravi Bishnoi ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में मैच के बाद तीनों खिलाड़ियों का एक स्पेशल वीडियो टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है।

इस वीडियो में Sanju Samson ने क्या बोला?

Team India की तरफ से इस मैच में Sanju Samson ने शतक लगाया था, जिसने टीम का काम काफी आसान कर दिया था। वहीं टीम के स्पेशल वीडियो में संजू ने बताया कि- रवि शास्त्री ने मुझसे बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले बोला था कि तुमको एक शतक की जरूरत है और फिर ऐसा हो भी गया। आगे संजू ने कहा कि-अभी तो कुछ महसूस नहीं हो रहा, लेकिन मैं आपको कल बता सकता हूं कि शतक को लेकर मैं कितना खुश हूं। साथ ही संजू ने बोले कि- पहली पारी में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर फोकस था, अफ्रीका के पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप है और यहां चेज आसानी से हो जाता है। संजू ने ये भी कहा कि Varun Chakaravarthy और Ravi Bishnoi ने मध्य ओवर्स में अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था और वहां हम मैच जीत गए। टी20 क्रिकेट में ज्यादा समय नहीं होता, इंटेंट से हेल्प मिलती है और हम वर्ल्ड चैंपियन हैं।

Team India के स्पिन गेंदबाजों ने भी रखी अपनी बात

वहीं Team India के इस वीडियो में Varun Chakaravarthy और Ravi Bishnoi ने भी बयान दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका क्या प्लान था। रवि ने कहा कि- हम अफ्रीका टीम को बाउंड्री देने की कोशिश नहीं कर रहे थे, साइड का एरिया छोटा है और वहां हमने उनको नहीं मारने दिया। आगे रवि ने कहा कि- जैसे बल्लेबाजी पार्टनरशिप में होती है, वैसे ही गेंदबाजी भी पार्टनरशिप में होती है। Varun बोले कि- हमको Discipline के साथ गेंदबाजी करनी थी, वो मैंने और रवि ने किया भी।

3 स्टार खिलाड़ियों का कैसा प्रदर्शन था Team India के लिए?

*साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू ने शानदार पारी खेलते हुए 107 रन बनाए थे।
*तो Ravi Bishnoi ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।
*वहीं Varun Chakaravarthy ने भी 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
*डरबन में शतक लगाने वाले संजू को मिला था मैन ऑफ द मैच का खिताब।

Team India के इस वीडियो पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

शतक का जश्न मनाते हुए संजू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे के बाद टी दिलीप की हो सकती है छुट्टी, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव के संकेत

T Dilip (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल इंग्लैंड दौरे के बाद समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय...

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...