Skip to main content

ताजा खबर

संजना गणेशन ने अपने पति जसप्रीत बुमराह के साथ की तस्वीर को सोशल मीडिया पर किया साझा, आप भी देखें इसे

संजना गणेशन ने अपने पति जसप्रीत बुमराह के साथ की तस्वीर को सोशल मीडिया पर किया साझा, आप भी देखें इसे

Jasprit Bumrah And Sanjana Ganeshan (Pic Source-X)

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कुल 8 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए जबकि दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किए।

अब ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 6 दिसंबर से होने जा रही है। यह मैच एडिलेड में खेला जाएगा और यह पिंक बॉल होगा। हालांकि दूसरे टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह को अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ क्वालिटी समय बिताते हुए देखा गया। संजना गणेशन जो प्रसिद्ध क्रिकेट प्रेजेंटर है उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों लोग साथ में क्वालिटी समय बिता रहे हैं और संजना ने इस तस्वीर पर लिखा कि, ‘Macha And A Cute Boy’.’

यह रही तस्वीर:

पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी समय बेहतरीन फॉर्म में है। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है।

अब दूसरे टेस्ट मैच को भी टीम इंडिया अपने नाम जरुर करना चाहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अगर टीम इंडिया को पहुंचना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से अपने नाम करना होगा। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में भी घातक गेंदबाजी करने को देखेंगे और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम

Wasim Akram Hits Out at PCB for Sending Players and Coaches Home Mid-Tour (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड दौरे के...

SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!

Kuldeep Yadav Destroys Essex With 10 Wickets In County Championship (image via X) Kuldeep Yadav 10 wicket haul: गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...