Skip to main content

ताजा खबर

श्रेयस अय्यर ही नहीं बल्कि संजू सैमसन भी हैं सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 कप्तानी के दावेदार

Sanju Samson and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)
Sanju Samson and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव के बाद भारतीय टी20 क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालने के लिए एकदम तैयार हैं। इस हफ्ते से पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टी20 कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं।

चूंकि टी20 सेटअप से अय्यर काफी समय से दूर हैं, जबकि सैमसन 2024 से लगातार टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। इस वजह से कप्तानी की दावेदारी में फिलहाल वह श्रेयस अय्यर से आगे नजर आ रहे हैं।

साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने पर विचार कर रहा है। 2026 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान का पिछले कुछ महीनों से बल्ले से प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

उन्होंने खिताबी जीत में कुल 242 रन बनाए थे, जिसमें यूएसए के खिलाफ पहले मैच में लगाया गया एकमात्र अर्धशतक शामिल था। तो वहीं, 2026 आईपीएल में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, जहां उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं।

हालांकि, बल्लेबाजी में खराब रिकाॅर्ड के बावजूद सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान प्रदर्शन शानदार रहा है। सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 अपने नाम करने के साथ बहुत सी द्विपक्षीय टी20 सीरीज भी अपने नाम की। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक टी20 वर्ल्ड कप का बचाव मेजबानी करते हुए किया।

इस रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन को श्रेयस अय्यर पर तरजीह इसलिए दी जा रही है, क्योंकि वे भारतीय टी20 टीम से अच्छी तरह परिचित हैं और टीम में उनकी अच्छी पकड़ है। सैमसन 2024 टी20 विश्व कप से ही टीम का हिस्सा हैं, जबकि श्रेयस ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2023 में खेला था।

टीम में सीमित भागीदारी के कारण श्रेयस को कप्तानी सौंपे जाने पर संदेह है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड के व्हाइट बाॅल टूर के लिए सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान टीम में शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन बल्ले से खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें कप्तानी और टीम में जगह से हाथ धोना पड़ सकता है।

আরো ताजा खबर

9 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज राजस्थान का सामना गुजरात से जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 52 में राजस्थान राॅयल्स का सामना...

रोहित शर्मा के साथ सेल्फी के लिए महिला फैन की दीवानगी, फोन बंद के बाद भी नहीं मानी हार, देखें वीडियो

IPL 2026 Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान के बाहर भी चर्चा का विषय बन गए। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे...

SM Trends: 9 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच पूमा क्रिकेट ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम के खिलाड़ियों की एक प्रमोशनल वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया...

IPL 2026, Match 54: RCB बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के 54वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। लखनऊ के हाथों...