Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका से वनडे सीरीज हारते ही इस अनचाहे क्लब में हुई रोहित शर्मा की एंट्री, शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ उनके नाम

श्रीलंका से वनडे सीरीज हारते ही इस अनचाहे क्लब में हुई रोहित शर्मा की एंट्री, शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ उनके नाम

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

Captain Rohit Sharma Unwanted Record: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा है। 27 साल बाद ऐसा हुआ है जब भारत को श्रीलंका के हाथों वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। श्रीलंका ने बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच को 110 रनों से अपने नाम किया। मेजबान श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से मात दी थी। वहीं, पहला मुकाबला टाई हो गया था।

श्रीलंका के 2-0 से सीरीज जीतने के बाद बतौर कप्तान रोहित ने एक अनचाहे क्लब में एंट्री की है। इस क्लब में रोहित से पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। दरअसल, रोहित श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। श्रीलंका ने पिछले 31 सालों में भारत से सिर्फ तीन वनडे सीरीज जीती है।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहली सीरीज 1993 में गंवाई थी। तब मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत के कप्तान थे। श्रीलंका ने अपने घर पर तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से जीती थी। तब भारत को सिर्फ पहले वनडे में जीत मिली थी। उसके बाद श्रीलंका ने 1997 में वनडे सीरीज में भारत को हराया था। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। उस वक्त भारत तीनों वनडे मैच हार गया था। दिलचस्प बात यह है कि श्रीलंका ने तीनों सीरीज अपने घर में जीतीं।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने वाले भारतीय कप्तान (Captain Rohit Sharma Unwanted Record)

1993 – मोहम्मद अजहरुद्दीन

1997 – सचिन तेंदुलकर

2024 – रोहित शर्मा

तीसरे वनडे मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर 248/7 का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों में 96 रन बनाए। उनके अलावा पथुम निसांका ने 45 और कुसल मेंडिस ने 59 रन का योगदान दिया। जवाब में टीम इंडिया महज 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई।

रोहित ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वॉशिगंटन सुंदर 30 और विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हुए । भारत ने 73 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालागे के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उन्होंने 5.1 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

यहाँ देखे:- SL vs IND: रंजन मदुगले 400 वनडे मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले पहले मैच रेफरी बने

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...