Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका वाले हो जाएं सावधान, रूट और एटकिंसन के बाद अब ओवल टेस्ट में ओली पोप अपने बल्ले से छाप छोड़ने को है पूरी तरह से तैयार

श्रीलंका वाले हो जाएं सावधान रूट और एटकिंसन के बाद अब ओवल टेस्ट में ओली पोप अपने बल्ले से छाप छोड़ने को है पूरी तरह से तैयार

Ollie Pope (Photo Source: X/Twitter)

लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 190 रनों से हराया और तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। इस सीरीज में अभी तक इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हालांकि इंग्लैंड के स्टैंड-इन कप्तान ओली पोप अभी तक इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

बता दें, ओली पोप ने अभी तक श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 6 रन, 6 रन, 1 रन और 17 रन बनाए हैं। ओली पोप की कप्तानी भले ही इस टेस्ट सीरीज में शानदार रही हो लेकिन बल्लेबाजी में इसका दबाव उनके ऊपर काफी अच्छी तरह से नजर आया है। हालांकि ओली पोप का मानना है कि इन दोनों टीमों के बीच 6 सितंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में वो बड़ा स्कोर जरूर बनाने को देखेंगे।

ओली पोप ने कहा कि, ‘इसको लेकर मैं कुछ भी नहीं छुपाना चाहूंगा कि बल्ले से मेरे दोनों मुकाबले काफी खराब रहे हैं। हालांकि क्रिकेट खेल ही ऐसा है। कभी-कभी फॉर्म आपके पक्ष में होता है और कभी-कभी आप खराब समय से गुजर रहे होते हैं। लेकिन अच्छे खिलाड़ी वही होते हैं जो इसको भूलकर अगले हफ्ते से एक फ्रेश शुरुआत करते हैं। उम्मीद करता हूं कि मैं आगामी मैच में बड़ा स्कोर बना पाऊं।

पिछले दो मैच में मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है और मैं अपने खेल को और भी बेहतर करने की कोशिश करूंगा। खासतौर पर अपनी पारी के शुरुआत में। मुझे जो भी मौके मिलेंगे मैं उसका शानदार तरीके से इस्तेमाल करूंगा।’

आलोचना को लेकर बेन स्टोक्स ने मुझे सीरीज से पहले काफी कुछ बताया था: ओली पोप

पोप ने आगे कहा कि, ‘मैं इसको लेकर बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं कि लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं। बेन स्टोक्स ने सीरीज से पहले मुझे यह चीज बताई थी की आप कप्तान है और आपको काफी आलोचना का सामना करना पड़ेगा। ऐसी बहुत सी आवाज़ें हैं जो आपको सुनाई देती है और लोग आपके बारे में बहुत गलत बोलते है। हालांकि मुझे इन सब चीजों से बिल्कुल भी मतलब नहीं है।

मेरे लिए मैं उन लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहूंगा जो मुझ पर भरोसा करते हैं और मेरी काबिलियत को पहचानते हैं। जब मैं वेस्टइंडीज गया और उस सीरीज में मैंने रन बनाए तब भी लोग मेरे बारे में कह रहे थे। मुझे सच में किसी से कोई भी मतलब नहीं है।’

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 6 सितंबर से कैनिंग्टन ओवल में शुरू हो रहा है।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...