Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने के लिए इन तीन चीजों को सही करना है बेहद जरूरी

Srilanka Test Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। पहले टेस्ट में इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में मेजबान 1-0 से आगे है।

अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 29 अगस्त से हो रही है और श्रीलंका इसको अपने नाम जरुर करना चाहेगा। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन चीजों के बारे में जो श्रीलंका को लॉर्ड्स टेस्ट में सही करना बेहद जरूरी है।

1- परिस्थिति को सही तरीके से समझना जरूरी है

Srilanka Team (Pic Source-X)

लॉर्ड्स मैदान के नॉर्थ एंड की ओर स्लोप है। इस स्लोप की वजह से रिजल्ट में काफी बदलाव देखने को मिला है। श्रीलंका को इसका इस्तेमाल अच्छी तरह से करना होगा।

बता दें, अभी तक लॉर्ड्स में श्रीलंका ने एक भी टेस्ट मैच अपने नाम नहीं किया है। अगर उन्हें दूसरे टेस्ट को जीतना है तो लॉर्ड्स की परिस्थिति को अच्छी तरह से समझना बेहद जरूरी होगा।

2- इंग्लैंड के रन रेट पर भी निगाहें रखनी होगी

Srilanka Test Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

पिछले कुछ समय से इंग्लैंड को टेस्ट प्रारूप में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। उनका नेट रन रेट भी काफी ऊपर रहा है। मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने अपने नेट रन रेट को कम नहीं होने दिया था और इसी वजह से उन्हें श्रीलंका के ऊपर दबाव बनाया था।

श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में लगातार अंतराल में विकेट लेने होंगे और साथ ही उन्हें हर ओवर में रन भी कम से कम देने होंगे। अगर टीम ऐसा करने में सफल रहती है तो वो तीन मैच की टेस्ट सीरीज में बराबरी कर सकती है।

3- मैदान पर आक्रामक खेल खेलना होगा

Srilanka Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

मैनचेस्टर टेस्ट में श्रीलंका के खिलाड़ी आक्रामक खेल दिखाने में नाकाम रहे थे और इसी वजह से मैच उनके हाथ से पूरी तरह से निकल गया था। श्रीलंका के लिए सबसे खराब बात यह थी कि एक समय टीम काफी अच्छी स्थिति में थी लेकिन वो लगातार दबाव बनाने में विफल रही।

अब दूसरे टेस्ट में टीम को अपनी बल्लेबाजी को भी बेहतर करना होगा अगर उन्हें यह मैच जीतना है तो। यही नहीं तीसरे टेस्ट में भी उन्हें अपने खेल में बदलाव करने की बेहद जरूरत होगी।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...