
Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma ने ब्रेक के बाद 22 गज पर गजब वापसी की है, भले ही लंका के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में भारतीय टीम के हाथ से जीत निकल गई हो। लेकिन उसके बाद भी हिटमैन का बल्ला खूब चल रहा है, दूसरी ओर इस खिलाड़ी का श्रीलंका में भी गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।
दोनों मैचों में चला कप्तान Rohit Sharma का बल्ला
जी हां, कप्तान Rohit Sharma ने श्रीलंका के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में काफी तेज पारियां खेली थी, जिसे देख फैन्स काफी ज्यादा खुश थे। हिटमैन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 47 गेंदों पर तेजी से 58 रन बटोरे थे, तो दूसरे वनडे मैच में रोहित के बल्ले से फिर तूफान आया था और उन्होंने 44 गेंदों पर 64 रन बटोरे थे। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान ने 5 चौके मारने के अलावा 4 छक्के भी जड़े थे लंकाई गेंदबाजों को।
श्रीलंका में कप्तान Rohit Sharma का जलवा है बॉस
*श्रीलंका से कप्तान Rohit Sharma का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*जहां इस वीडियो में हिटमैन वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए आए नजर।
*इस दौरान फैन्स लगा रहे थे रोहित को आवाज, दिखा हिटमैन का अगल ही क्रेज।
*साथ ही रोहित ने नहीं किया फैन्स को निराश, सभी की तरफ किया हैलो का इशारा।
कप्तान Rohit Sharma का ये वीडियो आया है सामने
This “Rohit Rohit chants” 🧿🔥 unreal craze and madness for Captain Rohit Sharma in world cricket🐐🔥
The global icon of World cricket @ImRo45 🐐🔥 pic.twitter.com/KAGA9VOLzJ
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 4, 2024
बीच मैच में सुंदर को मारने दौड़ पड़े थे हिटमैन
Just @ImRo45 being his hilarious self on the field 😆
Watch the action from #SLvIND LIVE now on Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3, Sony Sports Ten 4 & Sony Sports Ten 5 📺#SonySportsNetwork #SLvIND #TeamIndia #RohitSharma pic.twitter.com/5OXrxYrWCu
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 4, 2024
आखिरी मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का वनडे सीरीज में प्रदर्शन नाम के मुताबित नहीं रहा, जिसके बाद रोहित की सेना ये सीरीज भी हार सकती है। जहां पहला वनडे मैच टाई रहा था, जिसके बाद दूसरा वनडे मैच श्रीलंका ने जीत लिया था और अब सीरीज का आखिरी मैच होना बाकी है। अगर टीम इंडिया तीसरा और आखिरी वनडे मैच भी हार जाती है, तो लंका टीम ये सीरीज 2-0 से जीत जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम को आखिरी मैच में जीत अपने नाम कर के, सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 सीरीज 3-0 से जीती थी।
IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया, देशपांडे ने की कमाल की गेंदबाजी
GT vs RR, Top 10 Memes: गुजरात बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
जानें कौन हैं अशोक शर्मा, जो IPL 2026 में 154.2 Kmph की रफ्तार से गेंद फेंककर, रातों-रात बन गया स्टार
वर्ल्ड कप 2027 में 10 ओवर गेंदबाजी के लिए खुद को कर रहे तैयार हैं हार्दिक पांड्या, हाल में ही बढ़ाया वर्कलोड

