Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के गेंदबाजों के आगे भारत का बल्लेबाजी लाइनअप हुआ पस्त , पहला वनडे टाई में हुआ समाप्त

श्रीलंका के गेंदबाजों के आगे भारत का बल्लेबाजी लाइनअप हुआ पस्त , पहला वनडे टाई में हुआ समाप्त

SL Vs IND (Pic Source-X)

आज यानी 2 अगस्त को खेला गया पहला वनडे मुकाबला टाई रहा। इन दोनों ही टीमों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बता दें, एक समय भारत इस मैच में काफी अच्छी स्थिति में था लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने अपनी टीम को इस मैच में वापसी दिलाई।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से पथुम निस्संका ने 75 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। पथुम निस्संका के अलावा Dunith Wellalage ने 65 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67* रनों का योगदान दिया।

वानिंदु हसरंगा ने 24 रन बनाए जबकि Janith Liyanage ने 20 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस और कप्तान चरिथ असलंका ने 14-14 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। सभी गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे रहा टाई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी हुई और कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहला विकेट के लिए 75 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। शुभमन गिल इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 16 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की आक्रामक पारी खेली।

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 24 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर 23 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अच्छी शुरुआत के बावजूद भारत एक समय काफी मुश्किल स्थिति में था और उन्होंने अपने पांच विकेट 132 रन पर खो दिए थे। इसके बाद केएल राहुल और अक्षर पटेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 6वें विकेट के लिए 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। केएल राहुल ने पहले वनडे में 31 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल की बात की जाए तो उन्होंने 33 रन बनाए। शिवम दुबे ने 25 रनों की बहुमूल्य पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। भारत ने अपने सभी विकेट खोकर 230 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कप्तान चरिथ असलंका और वानिंदु हसरंगा ने तीन-तीन विकेट झटके।


 

5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी
 
IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप
 
IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी
 
आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज
 
आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं?
 
चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच
 
IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही
 
4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच
 
MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड
 
IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए

আরো ताजा खबर

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘थाला’ धोनी? आज मना रहे हैं अपना 45वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

MS Dhoni (image via X) आज (7 जुलाई) जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो “कैप्टन कूल” लोकप्रियता और आर्थिक...

एमएस धोनी के कप्तानी रिकाॅर्ड्स की गांगुली, कोहली और रोहित से तुलना पर डालिए एक नजर

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई शानदार कप्तान हुए हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे अलग नजर आता है। साल 2007 में कप्तानी...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए पूर्व भारतीय ने चुनी प्लेइंग 11, एक बदलाव की मांग की 

Team India (Image Credit- Twitter X) नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर आज रात 10 बजे से इंग्लैंड और भारत के बीच, जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा...

भारतीय सेलेक्टर का बड़ा दावा, कहा ‘जिम्बाब्वे T20I सीरीज के लिए सैमसन को आराम दिया गया है, टीम से बाहर नहीं किया गया’ 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की...