Skip to main content

ताजा खबर

शेन वॉर्न से तुलना ने बढ़ाया था नाथन लियोन पर दबाव! कहा, “मुझे उस दबाव ने मजबूत बनाया”

शेन वॉर्न से तुलना ने बढ़ाया था नाथन लियोन पर दबाव! कहा, “मुझे उस दबाव ने मजबूत बनाया”

Nathan Lyon. (Image Source: CA X)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने 129 टेस्ट मैचों में 530 विकेट लेकर खुद को मॉडर्न क्रिकेट के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में शामिल किया है। लेकिन न्यू साउथ वेल्स में जन्मे इस क्रिकेटर के लिए शुरुआत इतनी आसान नहीं थी।

लियोन को अक्सर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक, शेन वॉर्न से तुलना का सामना करना पड़ा, जिसने उनके करियर पर काफी दबाव डाला। हाल ही में, लियोन ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि शुरुआती दिनों में इन तुलनाओं के साथ एडजस्ट करना उनके लिए कितना मुश्किल था।

शेन वॉर्न से तुलना ने बढ़ाया नाथन लियोन पर दबाव

नाथन लियोन ने खुलासा किया कि जब उनके करियर की शुरुआत हो रही थी, तब मीडिया और ऑस्ट्रेलियाई जनता लगातार अगला बड़ा स्पिनर ढूंढने में लगी हुई थी। इस दौरान उन पर शेन वॉर्न जैसा प्रदर्शन करने का भारी दबाव था। लियोन ने इसपर कहा-

“मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में इस तुलना से जूझ रहा था क्योंकि मीडिया और ऑस्ट्रेलियाई जनता बार-बार पूछ रही थी कि अगला स्पिनर कौन होगा। लेकिन मैं कभी वॉर्नी की तरह नहीं बन सकता था। शेन वॉर्न अपने आप में एक लीजेंड थे, और मेरी कोशिश बस अपने परिवार और वॉर्नी को गर्व महसूस कराने की थी।”

नाथन लियोन ने कहा कि 129 टेस्ट मैच खेलने और 530 विकेट लेने के बावजूद वह अब भी ऐसा महसूस करते हैं जैसे वह शेन वॉर्न की छाया में हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब वह इस दबाव के साथ सहज हैं। लियोन ने यह भी बताया कि उन्हें पांच से सात साल लग गए यह समझने में कि दबाव एक विशेषाधिकार (प्रिविलेज) है और इसका सामना करना एक तरह से सफलता का संकेत है।

लियोन ने कहा, “मैं अब भी शेन वॉर्न की छाया में महसूस करता हूँ, लेकिन अब मैं इसके साथ सहज हूँ। अगर आप पर दबाव है, तो इसका मतलब है कि आप ठीक कर रहे हैं, और अब मैं इसका आनंद लेता हूँ।”

আরো ताजा खबर

IPL ही सेट कर रहा है नया ट्रेंड – T20 में बल्लेबाजों की सोच बदलने पर करुण नायर का बड़ा बयान

Karun Nair’s huge statement on shift in mindset in T20 format (image via getty) सीनियर बल्लेबाज करुण नायर का मानना ​​है कि आईपीएल 2026 में देखि गई बहुत आक्रामक बल्लेबाजी...

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...