Skip to main content

ताजा खबर

“शुभमन गिल को कप्तान बनाकर बहुत बड़ी गलती कर दी”- आखिर क्यों भज्जी ने युवा प्लेयर को लेकर दिया ऐसा बयान

“शुभमन गिल को कप्तान बनाकर बहुत बड़ी गलती कर दी”- आखिर क्यों भज्जी ने युवा प्लेयर को लेकर दिया ऐसा बयान
Shubman Gill and Harbhajan Singh (Pic Source- X)चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस आईसीसी इवेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड का भी ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने शुभमन गिल को उप-कप्तान चुना है, जो आगे चलकर टीम की कमान भी संभाल सकते हैं। हालांकि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट हरभजन सिंह का मानना है कि गिल को उप-कप्तान बनाकर टीम इंडिया ने बड़ी गलती कर दी है।

भज्जी किसी भी कीमत पर इन फॉर्म यशस्वी जायसवाल को टीम में चाहते थे, मगर गिल के उप-कप्तान बनने के बाद उनका खेलना मुश्किल हो गया है। उनका मानना है कि, अब गिल के उपकप्तान बनने से चैंपियंस ट्रॉफी में जायसवाल का खेलना मुश्किल हो गया है।

Shubman Gill को लेकर Harbhajan Singh ने दिया बड़ा बयान

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “दिक्कत पैदा एक हो गई है कि अब यशस्वी जायसवाल का प्लेइंग XI में शामिल होना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि शुभमन गिल उप-कप्तान हैं आपके। गिल उप-कप्तान हैं तो वह ओपन करेंगे। अब ऐसा नहीं कह सकते कि यशस्वी ऊपर खेलेंगे तो गिल तीन खेलें, गिल तीन खेलते हैं तो विराट कोहली चार आएंगे। श्रेयस अय्यर कहां खेलेंगे। तो गाड़ी आपने पटरी से हिला दी है। मुझे लगता है कि यशस्वी को खिलाना चाहिए, क्योंकि जब बंदा फॉर्म में होता है तब उसका इस्तेमाल होना चाहिए।”

इस दौरान भज्जी से पूछा गया कि क्या श्रेयस अय्यर को बाहर करके टीम में यशस्वी जायसवाल को लाया जा सकता है? इसका जवाब देते हुए भज्जी ने कहा कि, “नहीं श्रेयस अय्यर की 47-48 की औसत है, बंदा डिजर्विंग है…वर्ल्ड कप में 300 बनाए थे। अब आप कहो कि उन्हें टीम में लेकर आओ और खिलाओ ना…मिडिल ऑर्डर में उनसे बेहतर प्लेयर शायद नहीं है, जिनको गेम बनाना आता है। मेरा मानना है यशस्वी जायसवाल को खेलना चाहिए, अब कैसे खेलेंगे ये गुत्थी इन्होंने अपने आप में उलझा दी है।”

पूर्व भारतीय स्पिनर का मानना है कि गिल को उप-कप्तान इस टूर्नामेंट के बाद बनाया जा सकता था। वह बोले, “अगर शुभमन गिल को उप-कप्तान ना बनाया गया होता तो यशस्वी जायसवाल खेल जाते। यशस्वी रोहित के साथ ओपन करते, कोहली नंबर तीन, अय्यर नंबर चार और फिर आपकी बैटिंग लाइनअप जैसी भी हो। गिल अब उप-कप्तान है, मुझे नहीं लगता कि उप-कप्तान को कभी बाहर बैठाएंगे। 6-8 महीने बाद जभी ट्रांजीशन होगा तो गिल को वो जिम्मेदारी दी जाएगी, शायद इस टूर्नामेंट के लिए रुका भी जा सकता था। मैं गिल के लिए खुश हूं, लेकिन यशस्वी खेलते तो वह बहुत कुछ देते।”

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...