Skip to main content

ताजा खबर

शुभमन गिल का अर्धशतक जिंबाब्वे पर पड़ा भारी, भारत ने तीसरे टी20 को किया अपने नाम

शुभमन गिल का अर्धशतक जिंबाब्वे पर पड़ा भारी भारत ने तीसरे टी20 को किया अपने नाम

Zim vs IND (Pic Source-X)

आज यानी 10 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिंबाब्वे और भारत के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 23 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, मेजबान के खिलाफ भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी और यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के बीच पहला विकेट के लिए 67 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल ने 36 रनों की तूफानी पारी खेली। दूसरे टी20 में शतक बना चुके अभिषेक शर्मा तीसरे मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 10 रन बनाकर आउट हो गए।

दो विकेट लगातार अंतराल में गिरने के बाद कप्तान शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जहां एक तरफ कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 66 रनों की मैच विनिंग पारी खेली वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।

भारत ने तीसरा टी20 मैच अपने नाम किया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और इसी वजह से वो इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। टीम की ओर से Dion Mayers ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 65 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

Dion Mayers के अलावा बाकी सब खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया। Clive Madande ने 37 रनों का योगदान दिया जबकि सिकंदर रजा 15 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। वाशिंगटन सुंदर के अलावा आवेश खान ने दो विकेट अपने नाम किए।


 

5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी
 
IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप
 
IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी
 
आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज
 
आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं?
 
चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच
 
IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही
 
4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच
 
MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड
 
IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...