Skip to main content

ताजा खबर

“शुक्रिया, बोझ खत्म हो गया है…”, अश्विन ने अपने सपोर्टर के ट्वीट पर दिया ऐसा जवाब

“शुक्रिया, बोझ खत्म हो गया है…”, अश्विन ने अपने सपोर्टर के ट्वीट पर दिया ऐसा जवाब

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। अश्विन के इस अचानक फैसले ने सभी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर दिग्गज खिलाड़ी समेत फैंस लगातार अश्विन को शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि टीम इंडिया को अश्विन की कमी थोड़े लंबे समय तक खलने वाली है।

हाल ही में प्रसिद्ध लेखक और KSCA के पूर्व अंपायर के. वैथीस्वरन ने सोशल मीडिया के जरिए अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट किया। गेंदबाज ने ट्वीट का जवाब भी दिया।

बोझ खत्म हो गया है- अश्विन

के. वैथीस्वरन ने सोशल मीडिया पर अश्विन को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, “हम रो रहे हैं क्योंकि यह कुछ और समय तक चल सकता था।”

अश्विन ने जवाब देते हुए लिखा, “सर, सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। बोझ खत्म हो गया है।” 

गेंदबाज को इस बात का नहीं है अफसोस

अश्विन ने हाल ही में Sky Sports Podcast पर बातचीत के दौरान खुलासा किया कि, भारत की कप्तानी करना उनका सपना था। वह इस चीज से चूक गए, लेकिन उन्हें कोई अफसोस नहीं है।

“मैं इतना समझदार हूं कि यह जान सकता हूं कि मेरे लिए क्या काम करता है और दूसरे व्यक्ति के लिए क्या नहीं। जब मैंने अपना करियर शुरू किया, तो मुझे बहुत पहले ही फर्स्ट-क्लास की कप्तानी मिल गई थी। मैंने अपनी टीम के लिए कुछ टूर्नामेंट जीते हैं। मुझे लगता है कि मुझमें यह क्षमता थी। लेकिन मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि मैं अपने देश की अगुआई नहीं कर पाया क्योंकि ये ऐसी चीजें नहीं हैं जिन्हें मैं कंट्रोल कर सकता हूं।”

स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में अपने करियर का आखिरी मैच खेला। वह गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट में ड्रॉप कर दिए गए थे। मैच ड्रॉ होने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की थी।

আরো ताजा खबर

6 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप...

गौतम गंभीर तय करेंगे विराट-रोहित का भविष्य? कपिल देव का दोटूक जवाब – “इसकी कोई जरूरत नहीं है…”

Kapil Dev Breaks Silence on Gambhir’s Role in Kohli and Rohit’s Future (image via X) ‘जैसे-जैसे 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है, भारत की दिग्गज बैटिंग जोड़ी रोहित...

Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी 

England Women vs Australia Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों...

आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट को दुनियाभर में कंट्रोल करने वाली सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए कुछ अभूतपूर्व बदलाव...