Skip to main content

ताजा खबर

शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप ने रचा इतिहास, अमेरिका में बनाया अपना खुद का क्रिकेट स्टेडियम

शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप ने रचा इतिहास, अमेरिका में बनाया अपना खुद का क्रिकेट स्टेडियम

Shahrukh Khan (Image credit Twitter – X)

शाहरुख खान के सह-स्वामित्व वाले नाइट राइडर्स ग्रुप (केआरजी) ने क्रिकेट जगत में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। ग्रुप दुनिया का पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है, जिसने अपना अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया है।

लॉस एंजलिस में बने नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का मुकाबला खेला गया, जहां लॉस एंजलिस नाइट राइडर्स और वॉशिंगटन फ्रीडम आमने-सामने थे।

विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस स्टेडियम

यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें मुख्य मैदान पर आठ पिचें तैयार की गई हैं और मैदान का आकार भी आईसीसी के मानकों के अनुसार है। रात के मुकाबलों के लिए 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर लगाए गए हैं। इसके निर्माण के दौरान करीब 32,000 मीट्रिक टन मिट्टी का इस्तेमाल किया गया, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके।

शाहरुख खान ने जताई खुशी

शाहरुख खान ने कहा कि जो सपना कभी देखा था, वह अब हकीकत बन चुका है। उनके मुताबिक, दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट को लॉस एंजेलिस तक लाना बेहद खास पल है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक स्टेडियम नहीं, बल्कि ऐसा स्थान है जहां खेल, मनोरंजन, परिवार और समुदाय एक साथ जुड़ेंगे। उन्हें उम्मीद है कि यह मैदान भविष्य में अमेरिका में क्रिकेट का नया केंद्र बनेगा और नई पीढ़ी को इस खेल से जोड़ेगा।

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि यह स्टेडियम केवल एक मैदान नहीं, बल्कि क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उनका मानना है कि खेल के विकास के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं जरूरी हैं और यह प्रोजेक्ट उसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, प्रशंसकों और स्थानीय समुदाय के लिए यह एक खास क्रिकेटिंग होम साबित होगा।

स्टेडियम के उद्घाटन मुकाबले में एनबीए चैंपियन और लॉस एंजेलिस की मशहूर खेल हस्ती मेटा वर्ल्ड पीस ने पहली औपचारिक गेंद फेंकी। यह अमेरिका में क्रिकेट और अन्य लोकप्रिय खेलों के बीच बढ़ते जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है।

नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड 1 से 5 जुलाई तक मेजर लीग क्रिकेट के कई मुकाबलों की मेजबानी करेगा, जिससे अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही लास एंजलिस ओलंपिक 2028 के दौरान कुछ मुकाबले भी यहां खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर बढ़ेगा दबाव, सुनील गावस्कर ने कहा डेब्यू के तुरंत बाद ही करना पड़ेगा प्रदर्शन

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। आयरलैंड दौरे में उन्हें मौका नहीं...

मारपीट और हमले के आरोपों में घिरे ये बड़े क्रिकेटर्स, जानिए 5 सबसे चर्चित मामले

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के लिए सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन कई बार मैदान के बाहर की घटनाएं भी उन्हें चर्चा में ला...

बेन स्टोक्स बनाम रोहित शर्मा: टेस्ट क्रिकेट में कौन था बेहतर कप्तान?

Ben Stokes vs Rohit Sharma: Who was the better Test captain? (image via getty) बेन स्टोक्स और रोहित शर्मा, दोनों ने 2022 में अपनी-अपनी टेस्ट टीमों की कमान संभाली थी...

‘वो खेलना चाहिए था यार! वो उनकी पैंट उतार देता’ – 15 साल के सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से बाहर रखने पर रवि शास्त्री का फूटा गुस्सा

Ravi Shastri Slams Team Management Over Continued Omission of Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को...