Skip to main content

ताजा खबर

शान मसूद को कप्तानी से हटाने वाली है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड! बाबर आजम के साथ भी हुआ था सेम टू सेम

शान मसूद को कप्तानी से हटाने वाली है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आजम के साथ भी हुआ था सेम टू सेम

Shan Masood (Source X)

मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की करारी हार के बाद टीम के गिरते प्रदर्शन पर आलोचना काफी तेज हो गई है। हाल ही में बांग्लादेश दौरे में 0-2 से सीरीज हारने के बाद टीम वापसी नहीं कर सकी, और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

मुल्तान टेस्ट के लिए फ्लैट पिच की मांग की गई थी, जिसमें पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड निकली सवा शेर जिसने 823 रन बनाकर पारी घोषित की और पाकिस्तान को दूसरी पारी में 220 रन पर अल आउट कर 47 रन और पारी से जीत हासिल क।

हालांकि, 11 अक्टूबर को पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक नया रिकॉर्ड बना, जब वे पहली ऐसी टीम बन गई जो पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद एक पारी से मैच हार गई। पाकिस्तान टीम की इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान शान मसूद की कप्तानी खतरे में है, जैसा कि Cricket Pakistan की रिपोर्ट में बताया गया है।

यहाँ देखे:- ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पिच कैसी है, हमें जीतने का रास्ता निकालना ही होगा’ इंग्लैंड से हार के बाद कप्तान शान मसूद

शान मसूद की कप्तानी छीनने वाले है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 

सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही नहीं, पाकिस्तान की टीम सफेद गेंद क्रिकेट में भी खराब प्रदर्शन कर रही है। 2022 टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचने के बाद, टीम लगातार आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट चरणों तक पहुंचने में नाकाम रही है। इसके अलावा, 2023 वर्ल्ड कप की निराशाजनक हार के बाद बाबर आजम से कप्तानी छीन ली गई थी और शाहीन अफरीदी को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था।

बाबर आजम से भी ले ली गई थी कप्तानी 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले, गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी को क्रमशः सफेद गेंद और लाल गेंद क्रिकेट का कोच नियुक्त किया गया था। लेकिन हालात और खराब हो गए जब बाबर आजम को टूर्नामेंट से पहले फिर से कप्तानी सौंपी गई और पाकिस्तान के ग्रुप चरण से बाहर होने के दो महीने बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया या किसी ने मजबूर किया।

पाकिस्तान क्रिकेट का वर्तमान समय कठिन दौर से गुजर रहा है, जहां टीम के प्रदर्शन में गिरावट साफ दिखाई दे रही है। चाहे टेस्ट क्रिकेट हो या सफेद गेंद क्रिकेट, हर जगह टीम संघर्ष कर रही है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए ठोस सुधार की आवश्यकता है। ऐसे में बोर्ड एक नए कप्तान की तलाश में होगी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...