Skip to main content

ताजा खबर

शाकिब अल हसन सूजी हुई उंगली के साथ क्यों कर रहे थे गेंदबाजी; जानिए?

शाकिब अल हसन सूजी हुई उंगली के साथ क्यों कर रहे थे गेंदबाजी; जानिए?

Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)

Shakib Al Hasan: भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हरा दिया। भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन की चुनौती दी थी और बांग्लादेश को दूसरी पारी में 234 रन पर आउट कर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बांग्लादेश ने इस दौरे पर कुछ सीनियर खिलाड़ियों पर अपना भरोसा जताया था लेकिन कोई भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। इन सभी में एक नाम बांग्लादेश के स्टार ऑल राउंडर शाकिब अल हसन का भी आता है।

शाकिब अल हसन चोट के बावजूद खेल रहे थे मैच

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में 25 रन ही बनाए। गेंदबाजी में भी वह महंगे साबित हुए, जहां उन्होंने पहले 8 ओवर का स्पैल किया जिसमें उन्होंने बिना विकेट लिए 50 रन दिए। उसके बाद अपने दूसरे मौके में भी वह बिना विकेट लिए सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने 13 ओवर में 79 रन दिए।  हालांकि, उनकी खराब गेंदबाजी के पीछे की वजह उनकी चोट थी जिसके बारे में टीम के कोच को भी कोई खबर नहीं थी।

मुरली कार्तिक, जो प्रसारण पर थे, उन्होंने कहा, “उन्हें इतने लम्बे समय से देखने और जानने के बाद, मैं उनके पास गया और कारण पूछा कि उन्होंने पर्याप्त गेंदबाजी क्यों नहीं की।”

“चूंकि मैं उन्हें काफी समय से जानता हूं इसलिए मैंने उनसे जाकर अधिक गेंदबाजी न करने की वजह पूछी थी। तो उन्होंने मुझे बताया कि वो बाएं हाथ की जिस उंगली से गेंदबाजी करते हैं उसकी सर्जरी हुई है, वो सूजा हुआ है और उसमें कोई मूवमेंट भी नहीं है। एक स्पिनर के तौर पर आपको उंगली महसूस होनी चाहिए लेकिन उन्हें कुछ भी महसूस नहीं हो रहा है। उन्हें इसके साथ ही कंधे में भी समस्या है और ऐसी स्थिति में खास कर टेस्ट में तो गेंदबाजी करना मुश्किल है।”

बांग्लादेश के कोच को जानकारी नहीं

बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच डेविड हेम्प ने आश्चर्यजनक रूप से खुलासा किया कि उन्हें शाकिब की चोट के बारे में पता नहीं था, जिससे ऑलराउंडर की फिटनेस को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। अनुभवी बांग्लादेशी स्टार की चोट के बारे में पूछे जाने पर हेम्प ने बस इतना कहा-

“नहीं, मुझे इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, माफ करें।”

আরো ताजा खबर

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...