Skip to main content

ताजा खबर

शाकिब अल हसन ने पुष्टि की कि अशांति के बीच उनके बांग्लादेश लौटने की संभावना नहीं, पढ़ें बड़ी खबर 

Shakib Al Hasan (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के हाल में ही बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनके स्वदेश लौटने की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि बांग्लादेश के कुछ महानतम खिलाड़ियों में से एक शाकिब, वर्तमान में अपने परिवार के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में रहते हैं।

हाल में ही उन्होंने भारत दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इसके बाद कई लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि यह शाकिब की बांग्लादेश टीम के साथ आखिरी क्रिकेट सीरीज थी। तो वहीं हाल में ही शाकिब ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे यकीन नहीं है कि मैं आगे कहां जा रहा हूं, लेकिन यह लगभग तय है कि मैं घर नहीं जा रहा हूं।

आवामी लीग सरकार में MP थे शाकिब

बता दें कि शाकिब अल हसन बांग्लादेश की पिछली आवामी लीग सरकार में संसद सदस्य थे, लेकिन अगस्त में सरकार को भारी विरोध प्रदर्शन के चलते सत्ता से बाहर कर दिया गया था। सरकार के जाने के बाद कई नेता छिप गए, तो कई को गिरफ्तार करने के साथ देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

दूसरी ओर, शाकिब जो इस समय बांग्लादेश में नहीं है, उनपर एडबोर पुलिस स्टेशन द्वारा विरोध प्रदर्शन से संबंधित एक हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था। हालांकि, बीसीबी ने उन्हें दोषी साबित होने तक राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना जारी रखने की अनुमति दी है।

बांग्लादेश के युवा और खेल मामलों के एडवाइजर आसिफ मोहम्मद ने AFP से कहा- मैंने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए शाकिब को बांग्लादेश न आने की सलाह दी है। यह निर्णय खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश की छवि की रक्षा के लिए किया गया था।

तो वहीं बांग्लादेश की बात करें तो वह 21 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका की दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज की मेजबानी करने वाली है। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में वह कैसा प्रदर्शन करेगी?

আরো ताजा खबर

रिटायर होने से पहले चेपाॅक में आईपीएल 2027 में आखिरी मैच खेलेंगे एमएस धोनी: रिपोर्ट्स 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) एक और आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। इसको लेकर हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने...

SM Trends: 19 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के चेपाॅक में आखिरी लीग मैच के बाद टीम ने अपने एक्स अकाउंट पर दिग्गज एमएस धोनी और...

IPL 2026: ‘आपको अगले साल वापस आना होगा’ – रिटायरमेंट की खबरों के बीच सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया

IPL 2026: Suresh Raina reveals chat with MS Dhoni amid retirement rumours (image via IPL/X) सुरेश रैना ने एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर बात...

IPL 2026, Match 65: KKR बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, KKR vs MI: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, मुंबई इंडियंस 20 मई, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स...