Skip to main content

ताजा खबर

‘शांत रहें और गेंदबाजी करें’ तुषार देशपांडे ने खुलासा किया कि एमएस धोनी के शब्दों ने उन्हें कैसे प्रेरित किया

‘शांत रहें और गेंदबाजी करें’ तुषार देशपांडे ने खुलासा किया कि एमएस धोनी के शब्दों ने उन्हें कैसे प्रेरित किया

CSK vs PBKS (Image Credit- Twitter X)

वो एमएस धोनी ही थे, जिसकी वजह से आईपीएल 2023 के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) ने नई ऊंचाईयों को छुआ था। गौरतलब है कि उस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) तेज गेंदबाजों की खासा परेशानी से जूझ रही थी।

लेकिन इस स्थिति में युवा देशपांडे ने ना सिर्फ टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट को लीड किया, बल्कि टीम के 5वें टाइटल जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। तो वहीं अब देशपांडे ने उस सीजन एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर हाल में ही एक बयान दिया है कि कैसे उनकी एक सलाह ने उन्हें शानदार गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित किया था।

तुषार देशपांडे ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ एक चर्चा करते हुए तुषार देशपांडे ने कहा- धोनी ने मुझसे कहा, इंटरनेशनल लेवल पर सफल होने के लिए आपके पास सब कुछ है। लेकिन आपको रन-अप के दौरान शांत रहना होगा।

क्राउड से विचलित न हों, बस गहरी सांस लें, शांत रहें और गेंदबाजी करें। अगर माही आपसे कहे कि आपके पास इंटरनेशनल लेवल पर सफल होने के लिए सब कुछ है। तो बॉस, यह अपने आप में एक उपलब्धि है।

उस सीजन एक मैच को याद करते हुए तुषार ने कहा- एक मैच में मैं अच्छी यॉर्कर फेंक रहा था, लेकिन अचानक मैंने बाउंसर फेंकी और 100 मीटर का छक्का खाया। उन्होंने मुझसे पूछा ‘क्यों डाला बाउंसर?’ मैंने उससे कहा कि मुझे लगा कि वह यॉर्कर की उम्मीद कर रहा था। उन्होंने मुझसे कहा दिमाग में क्रिकेट मत खेलो। यॉर्कर एक यॉर्कर है और कोई भी आपको हिट नहीं कर सकता।

दूसरी ओर, उस सीजन आईपीएल 2023 में देशपांडे के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो उन्होंने खेले गए 16 मैचों में 21 विकेट हासिल किए थे, और CSK के 5वें टाइटल विन में अहम भूमिका निभाई थी।

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...