Skip to main content

ताजा खबर

शर्टलेस होकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खेला Beach volleyball, इस बीच दिखा विराट का डांस भी

Team India (Image Credit- Instagram)

सुपर-8 के मुकाबलों से पहले टीम इंडिया खूब मजे कर रही है, जहां अभी तक टीम ने अपने तीन मैच New York में खेले थे। वहीं अब सुपर-8 के पहले मैच के लिए भारतीय टीम Barbados आ गई है, इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है और वीडियो में खिलाड़ी नया खेल खेलते हुए नजर आए हैं।

आसान नहीं होगी सुपर-8 की डगर

टीम इंडिया को अगर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो इस टीम को सुपर-8 में तीन में से 2 मैच कैसे भी जीतने होंगे। लेकिन रोहित की सेना के लिए ये डगर आसान नहीं होगी, जहां टीम को अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों से कड़ी चुनौती मिलने वाली है वेस्टइंडीज की पिचों पर और यहां रोहित अंतिम 11 में कुछ बदलाव की कर सकते हैं।

टीम इंडिया के खिलाड़ी Beach volleyball के भी उस्ताद हैं

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर खिलाड़ियों का नया वीडियो किया गया पोस्ट।
*जहां टीम के नए वीडियो में शर्टलेस होकर सभी खिलाड़ियों ने खेला Beach volleyball।
*इस दौरान विराट नजर आए डांस करते हुए भी, साथ ही खिलाड़ियों में दिखी बॉन्डिंग।
*20 जून को अफगानिस्तान, 22 को बांग्लादेश और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा मैच।

एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नए वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

तेज गेंदबाज ने भी कुछ इंस्टा स्टोरी शेयर की थी हाल ही में

Arshdeep Singh (Image Credit- Instagram)

संजू को लेकर श्रीसंत ने दिया था बयान

अभी तक संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, ऐसे में पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने एक बड़ा बयान दिया था। श्रीसंत ने कहा था कि शिवम दुबे से गेंदबाजी नहीं करवाई जा रही है, ऐसे में कप्तान रोहित मध्यक्रम में संजू को मौका दे सकते हैं। अब देखना अहम होगा की संजू को मौका मिलता है या नहीं, वैसे विकेटकीपर के तौर पर पंत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और बल्लेबाजी में भी उन्होंने अपना पुराना अंदाज सभी को दिखा दिया है वापस से। ऐसे में उनका हर मैच खेलना पक्का है इस टूर्नामेंट में।

আরো ताजा खबर

12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुना गया ब्रेट रैंडेल...

अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई

Indian Pacer Arshdeep Singh Announces Engagement to Samreen Kaur Following Historic MI Trade (image via X) 11 नवंबर, 2026 का दिन भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के...

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...