
Travis Head (Image Credit- Instagram)
Travis Head टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े सिर दर्द बने हुए हैं, जहां एडिलेड टेस्ट के बाद अब गाबा टेस्ट मैच में भी वो भारतीय टीम का काम खराब करने में लगे हुए हैं। दूसरी ओर हेड के जश्न सबसे ज्याद ही अलग होते हैं, अब ऐसा ही एक जश्न इस खिलाड़ी ने गाबा के मैदान पर किया है और ये जश्न भारतीय फैन्स को पसंद नहीं आएगा।
गाबा में पिछली तीन पारियों में कुछ नहीं कर पाए थे Travis Head
जी हां, गाबा के मैदान में Travis Head ने जो पिछली तीन पारियां खेली थी, वो उन सभी पारियों में सुपर फ्लॉप रहे थे। जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में वो शून्य पर आउट हुए थे, उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दोनों पारियों में भी हेड खाता नहीं खेल पाए थे और अब उन्होंने इस मैदान पर गजब की वापसी की है।
Travis Head का ये जश्न टीम इंडिया को पसंद नहीं आएगा
*Travis Head ने टीम इंडिया के खिलाफ गाबा टेस्ट मैच में जड़ा शानदार शतक।
*हेड का है बैक टू बैक शतक, एडिलेड में भी उनके बल्ले से निकला था शतक।
*शतक बनाने के बाद इस खिलाड़ी ने हेलमेट को बल्ले पर रखकर मनाया जश्न।
*साथ ही हेड ने सभी दर्शकों का किया शुक्रिया अदा, हमेशा मनाते हैं ऐसा जश्न।
शतक के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज Travis Head का जश्न
Back-to-back centuries for #TravisHead! 💯
The #ToughestRivalry is truly peaking! 🤜🤛#AUSvINDOnStar 👉 3rd Test, Day 2 LIVE NOW! #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/xUS0phbHpf
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 15, 2024
फिर से देखने को मिला कोहली का विराट रूप
ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर कोहली में अलग ही जोश देखने को मिलता है, जिसका नजारा एक बार फिर से देखने को मिला है। जहां Marnus Labuschagne का कैच पकड़ने के बाद विराट ने जोश-जोश में फैन्स की तरफ देखा और उनको चुप रहने का इशारा किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग विराट का साथ देने में लगे हैं। वैसे गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश ने खराब किया था और उसके बाद दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम ने बल्ले से कड़ा वार किया है।
आप भी देखो विराट कोहली का गुस्सा
A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

