Skip to main content

ताजा खबर

व्हाइट बॉल फॉर्मेट में इंग्लैंड टीम की कोचिंग करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं: ब्रैंडन मैकुलम

व्हाइट बॉल फॉर्मेट में इंग्लैंड टीम की कोचिंग करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं: ब्रैंडन मैकुलम

Brendon McCullum (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में ब्रैंडन मैकुलम को इंग्लैंड की व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। बता दें, ब्रैंडन मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और यही वजह है कि बोर्ड ने व्हाइट बॉल फॉर्मेट की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंप दी है।

ब्रैंडन मैकुलम भी इस पद को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ब्रैंडन मैकुलम के मुख्य कोच नियुक्त किए जाने से पहले इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में 17 मैच में सिर्फ एक में जीत दर्ज की थी। हालांकि, उनके कार्यकाल में टीम ने 28 टेस्ट में से 19 में जीत दर्ज की है। ब्रैंडन मैकुलम इंग्लैंड के तीनों फॉर्मेट के कोच 2027 के अंत तक रहेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की शाम से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि, ‘महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद मेरा वर्कलोड भी बढ़ गया, लेकिन मैं आने वाली चुनौती के लिए काफी उत्साहित हूं। रिजल्ट से मुझे काफी खुशी होगी और अगर चीजें मेरे पक्ष में नहीं आती है तो मैं बंदूक के सामने भी खड़ा हो जाऊंगा।

2 साल पहले मुझे इंग्लिश क्रिकेट के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। मुझे खिलाड़ियों के साथ के रिलेशन के बारे में नहीं पता था। लेकिन इन 2 सालों में मेरा समय काफी अच्छी तरह से बीता है और इस पोजीशन से मैं काफी प्यार कर रहा हूं। मुझे इंग्लिश क्रिकेट के टैलेंट के बारे में भी पता चल चुका है और आने वाले समय में मैं ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देना चाहूंगा।’

शेड्यूल अब काफी आसान होता जा रहा है: ब्रैंडन मैकुलम

ब्रैंडन मैकुलम ने आगे कहा कि, ‘अगर हम शेड्यूल की बात करें तो अब चीजें काफी आसान हो गई है। पिछले 2 साल काफी मुश्किल भरे थे, लेकिन अब एक पर ही पूरी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मेरी यही कोशिश रहेगी कि खिलाड़ियों को भी कोई परेशानी ना हो और सभी फॉर्मेट में वो बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आए।’

लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के मुख्य कोच के रूप में ब्रैंडन मैकुलम के कार्यकाल की शुरुआत जनवरी 2025 में भारतीय दौरे से होगी।

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...