Skip to main content

ताजा खबर

“वो विराट की उछल-कूद नहीं करता, उसे अपनी हद पता है”- रोहित की कप्तानी की तारीफ करते हुए बोले कपिल देव

“वो विराट की उछल-कूद नहीं करता, उसे अपनी हद पता है”- रोहित की कप्तानी की तारीफ करते हुए बोले कपिल देव

Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारत को 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कपिल देव ने सीधे तौर पर विराट कोहली के साथ उनकी तुलना की है। कपिल देव का कहना है कि रोहित अपनी स्ट्रेंथ को बखूबी जानते हैं और वह विराट कोहली की तरह उछल-कूद नहीं करते हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कपिल देव का बड़ा बयान

कपिल देव ने एबीपी न्यूज के साथ बातचीत करते हुए कहा कि, “रोहित को पता है कि उनकी ताकत क्या है। जिस प्लेयर को अपनी ताकत पता हो जाती है ना, वो थोड़ा जल्दी पिकअप कर लेता है। विराट कोहली 150 या 250 किलो का डंबल उठा सकता है, इसका मतलब ये नहीं कि सभी उठा सकते हैं।”

पूर्व भारतीय कप्तान ने विराट-रोहित को लेकर आगे कहा, “रोहित को अपने क्रिकेट के बारे में बहुत जानकारी है। वो अपनी लिमिट में खेलता है। वो विराट की तरह नहीं खेलता, उछल-कूद नहीं करता, लेकिन उसको अपनी हदें पता हैं। उन हदों में रहकर उनसे बेहतर खिलाड़ी कोई नहीं है, विराट भी नहीं।”

आपको बता दें कि, रोहित शर्मा ने सुपर-8 स्टेज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक शानदार पारी खेली थी। उस पारी के लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उस मैच में रोहित ने 41 गेंदों में 92 रन बनाए थे। उस मैच में भारत ने विराट कोहली का जल्दी विकेट गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद भी रोहित ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।

उस मैच में रोहित ने मिचेल स्टार्क के एक ही ओवर में 29 रन बटोरे थे, जो उनके T20I करियर में एक ओवर में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। रोहित शर्मा इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उनका बल्ला इस वर्ल्ड कप में अभी तक नहीं चला है। उनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए इस वक्त चिंता का विषय बना हुआ है।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...