Skip to main content

ताजा खबर

“वो जानता है उसका बेस्ट निकल गया है और इससे उसे दुख होगा”- विराट को लेकर बोले पूर्व इंग्लिश दिग्गज

वो जानता है उसका बेस्ट निकल गया है और इससे उसे दुख होगा- विराट को लेकर बोले पूर्व इंग्लिश दिग्गज

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट करियर के फ्यूचर पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका समय खत्म हो चुका है। कोहली हाल के दिनों में लंबे प्रारूप में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हाल के टेस्ट सीजन में उनका प्रदर्शन यादगार नहीं रहा। पूर्व भारतीय कप्तान ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक बनाया था, लेकिन वह अपनी उस फॉर्म को बाकि मैचों में जारी रखने में असफल रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली लगातार ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर आउट होते हुए नजर आये और बार-बार विकेट गंवाया। मौजूदा समय के महान बल्लेबाज की इस कमजोरी को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर्स ने कोहली के टेस्ट क्रिकेट में फ्यूचर पर सवाल खड़े किए हैं।

डेविड लॉयड ने Virat Kohli के फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने भी कोहली के टेस्ट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि कोहली का सर्वश्रेष्ठ बीत गया है। जाहिर है डेविड लॉयड के इस बयान को सुनकर विराट के फैंस निश्चित रूप से खुश नहीं होंगे।

डेविड लॉयन ने टॉकस्पोर्ट्स क्रिकेट से कहा, ”विराट कोहली जानता है उसका बेस्ट निकल गया है और इससे उसे दुख होगा। जब भारतीय टीम इंग्लैंड आएगी, आप जानते हैं कि वह कहां होगा। ऑफ स्टंप के बार और स्लिप वाले खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। 36 साल की उम्र में उसके दिमाग में होगा, वह जानता है कि उसे क्या करना चाहिए।

वह महान बल्लेबाजों में से एक है, जिन्हें हमने देखा है लेकिन उसने अपना सर्वश्रेष्ठ पार कर लिया है। कोच गौतम गंभीर की भूमिका बहुत बड़ी होगी, क्योंकि वह उस ड्रेसिंग रूम में रहे हैं। उन्होंने समय गंवा दिया है। उनका समय खत्म हो गया है।”

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 1st T20I: अय्यर और अभिषेक की फिफ्टी के बाद बारिश ले डूबी सीरीज का पहला मैच

ENG vs IND, 1st T20I: Persistent rain forces abandonment of first T20I in Durham (image via getty) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मैच...

2 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st T20I: बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया...

ENG vs IND: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाया ये ‘महारिकाॅर्ड’, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए हैं ऐसा 

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने...